फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Alert Lucknow hospitals instructions QRT doctors paramedical staff

India Pak Tension : लखनऊ के अस्पतालों में अलर्ट, डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की क्यूआरटी गठित करने के निर्देश

Fri, 09 May 2025 03:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 09 May 2025 03:37 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच लखनऊ के अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं, केजीएमयू में विवि और ट्रॉमा सेंटर को हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
Alert Lucknow hospitals instructions QRT doctors paramedical staff
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए राजधानी के अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। संजय गांधी पीजीआई, केजीएमयू और लोहिया संस्थान को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ ने अस्पतालों में डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) गठित करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि विवि और ट्रामा सेंटर हर आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। दवाइयों, उपकरणों अथवा अन्य आवश्यक संसाधन समुचित मात्रा में उपलब्ध हैं।चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को भी जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- India Pak Tension: सीएम योगी बोले- सोशल मीडिया की अफवाहों से बचें... भारत हर हाल में विजयी रहेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े-India Pak Tension: छावनी, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ी, खुफिया तंत्र सक्रिय, छुट्टियां हो सकती हैं निरस्त


सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में बलरामपुर, सिविल, डफरिन, झलकारीबाई, राम सागर मिश्र, रानी लक्ष्मीबाई, लोकबंधु, महानगर भाऊराव देवरस व ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय को अलर्ट किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी करीब 20 हजार बेड हैं।

इमरजेंसी में तैयार रहने के निर्देश
बलरामपुर अस्पताल में इमरजेंसी में तैनात डाक्टरों और कर्मियों को निरंतर ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। कोई भी डॉक्टर बगैर सूचना अवकाश पर नहीं जा सकता है। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की तबीयत स्थिर होते ही उसे वार्ड में शिफ्ट करने को कहा गया है।आपात स्थिति को लेकर अस्पतालों में एनस्थीसिया, सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन, कॉर्डियोलॉजिस्ट, महिला रोग विशेषज्ञ समेत अन्य डॉक्टरों की क्यूआरटी बनाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed