फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Alert... An attack is suspected; move to a safe place as soon as possible.

Lucknow News: अलर्ट... हमले की आशंका है, जितनी जल्दी हो सके सुरक्षित स्थान पर जाएं

Tue, 03 Mar 2026 12:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Alert... An attack is suspected; move to a safe place as soon as possible.
हंसराज, इस्राइल में पुलिस और बंकर में छिपे लोग।
लखनऊ। अलर्ट... हमला होने की आशंका है, जितना जल्दी हो सुरक्षित स्थान पर जाएं। इस्राइल में रह रहे भारतीय कामगारों को स्थानीय प्रशासन इस तरह के मेसेज भेजकर सतर्क कर रहा है। मेसेज में यह भी कहा गया है कि कुछ ही मिनट में खतरा बढ़ने की उम्मीद है। आसपास जो सबसे सुरक्षित स्थान पाएं वहां जाएं। अलर्ट मिलते ही अगली सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन

विकास नगर सेक्टर-14 के रहने वाले हंसराज चौहान इस्राइल में हैं। उन्होंने वीडियो संदेश भेजकर बताया कि यहां की स्थिति बहुत ही खराब है। खासकर हम भारतीयों के लिए। यहां के प्रशासन ने जो संदेश भेेजे हैं, उसमें साफ कहा गया है कि हमला कभी भी हो सकता है। समय-समय पर भारतीय दूतावास से भी ऐसे सतर्क करने वाले मेसेज मिल रहे हैं। मेसेज आते ही बैग में खाने-पीने का सामान, पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेज लेकर हम सभी लोग नजदीकी बंकर में चले जाते हैं।
विज्ञापन

हसंराज के साथ अमेठी के ओम प्रकाश शुक्ल भी रहते हैं। उन्होंने बताया कि रात के समय बमबारी ज्यादा होती है। चारों तरफ से सायरन और हमले की आवाज सुनाई देती हैं। धमाकों की वजह से नींद भी पूरी नहीं हो रही। स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर कुछ समय के लिए काम भी बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ के रहने वाले रवींद्र कुमार भारतीय ने बताया कि बीते दो दिनों से स्थिति ज्यादा खराब है। खाने-पीने व अन्य जरूरी सामान जमा कर लिए हैं जिससे आगे कोई दिक्कत न हो।
युद्ध के साये में काम करना आसान नहीं
इस्राइल के पुरातत्व विभाग में सुपरवाइजर के पद पर तैनात हंसराज के साथ 35 भारतीय कामगार सेवा दे रहे हैं। कामगारों ने बताया कि युद्ध के साये में काम करना आसान नहीं है। जब भी हवाई हमलों के सायरन बजते हैं, घर-परिवार की चिंता साथियों की आंखों में साफ देखी जा सकती है। हमें पूरा विश्वास है कि भारत सरकार अपने नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है।


इस्राइल में सेवा दे रहे 6000 कामगारों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
राजधानी सहित प्रदेश के 6000 से अधिक श्रमिक इस्राइल में सेवा दे रहे हैं। इनकी सुरक्षा के लिए भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। 972547520711,972542428378 पर संपर्क कर किसी भी तरह की मदद ली जा सकती है। इसके अलावा पॉपुलेशन इमिग्रेशन एंड बॉर्डर अथॉरिटी के हेल्पलाइन नंबर 1700707889 पर संपर्क किया जा सकता है।

हंसराज, इस्राइल में पुलिस और बंकर में छिपे लोग।

हंसराज, इस्राइल में पुलिस और बंकर में छिपे लोग।

हंसराज, इस्राइल में पुलिस और बंकर में छिपे लोग।

हंसराज, इस्राइल में पुलिस और बंकर में छिपे लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed