फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKYU; result declare of caryover

एकेटीयूः बीफार्मा के छूटे व कैरी ओवर के परिणाम जारी

Fri, 05 Mar 2021 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
AKYU; result declare of caryover
AKYU; result declare of caryover
लखनऊ। एकेटीयू प्रशासन ने 18 जनवरी से 08 फरवरी के बीच हुई सत्र 2019-20 की सम सेमेस्टर व कैरी ओवर परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा में करीब 5,000 विद्यार्थी शामिल हुए थे। परिणाम जारी होने के बाद इनके प्लेसमेंट आदि में आने वाली समस्या का समाधान होगा। जल्द ही अन्य कोर्सों के भी कैरी ओवर के परिणाम जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

पीजी की नामांकन जांच शुरू
एकेटीयू से संबद्ध कॉलेजों में एमटेक, एमफार्मा, एमआर्क, एमडेस, एमयूआरपी कोर्स में नए सत्र में प्रवेशित विद्यार्थियों की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विवि ने सभी संबद्ध संस्थानों से कहा है कि वे नौ मार्च तक ऑनलाइन इस प्रक्रिया को पूरी करें। आवश्यक जानकारी के साथ निर्धारित शुल्क पोर्टल के माध्यम से जमा कराएं। इसके बाद विद्यार्थियों के डाक्यूमेंट सत्यापित किए जाएंगे। इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर संबंधित संस्थान के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इसी क्रम में उप कुलसचिव डॉ. आरके सिंह ने सूचित किया है कि काउंसिलिंग व प्री-रजिस्ट्रेशन के माध्यम से प्रवेशित विद्यार्थियों के ऑनलाइन नामांकन की अंतिम तिथि छह मार्च तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed