फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aktu vediography of practical exam

Lucknow News: एकेटीयू कराएगा प्रायोगिक परीक्षाओं की वीडियोग्राफी

Sun, 02 Jun 2024 05:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
aktu vediography of practical exam
लखनऊ। एकेटीयू प्रशासन अब लिखित परीक्षाओं के साथ प्रायोगिक परीक्षाओं की भी वीडियोग्राफी (ऑनलाइन मॉनिटरिंग) कराएगा। वहीं फाइनल ईयर के छात्रों को बड़ी राहत देते हुए उनकी कैरीओवर परीक्षा ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी कराएगा। इससे परीक्षा का परिणाम जल्दी आएगा और छात्रों का साल नहीं खराब होगा। हालांकि इस प्रक्रिया के तहत आईआईटी की तरह इन छात्रों का परिणाम एक ग्रेड कम किया जाएगा।
विज्ञापन

यह सहमति शनिवार को कुलपति प्रो. जेपी पांडेय की अध्यक्षता में हुई परीक्षा समिति की बैठक में बनी। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि छात्रों को नियमित परीक्षा की तरह कैरीओवर भी पेन-पेपर पर करने का मौका मिलेगा। वह चाहे तो इसे ऑनलाइन दें या ऑफलाइन। लिखित परीक्षा के बाद ऑनलाइन परीक्षाएं होंगी, इससे परिणाम जल्दी आ सकेगा। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था में कैरीओवर देने वाले छात्र का एक ग्रेड कम किया जाएगा। किंतु वह ई से कम नहीं होगा, यानी फेल नहीं होगा। कैरीओवर परीक्षाओं को बहुविकल्पीय प्रश्न यानी एमसीक्यू प्रारूप में कराने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था पर संबद्ध कॉलेजों से पांच जून तक फीडबैक लिया जाएगा और सात जून को एकेडमिक काउंसिल में रखा जाएगा। प्रो. पांडेय ने बताया कि इस बार से प्रवेश पत्र के साथ विद्यार्थी के लिए घोषणा पत्र भी दिया जाएगा। इसमें छात्र यह कहेगा कि वह कॉपी-पेपर में अपनी पहचान बताने संबंधित कुछ भी नहीं लिखेगा। प्रश्नपत्र में भी इसकी सूचना दी जाएगी। इसके बाद भी छात्र अगर अपनी पहचान बताने संबंधित कुछ भी लिखेगा तो उस पर नकल के नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। बैठक में परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार, कुलसचिव रीना सिंह, वित्त अधिकारी सुशील कुमार गुप्ता, डीन यूजी प्रो. अनुराग त्रिपाठी आदि ऑनलाइन जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed