फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU to open five new research centres

पांच रिसर्च इंस्टीट्यूट खोलेगा एकेटीयू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
AKTU to open five new research centres
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) अपना दायरा बढ़ाएगा। चार घटक संस्थान/इंस्टीट्यूट स्थापित होने के बाद अब वह पांच रिसर्च इंस्टीट्यूट खोलेगा। यहां अत्याधुनिक विषयों व आज की जरूरत के क्षेत्रों में रिसर्च का काम और बढ़ाया जाएगा। मंगलवार को विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुई कार्य परिषद की ऑनलाइन बैठक में इसे सैद्धांतिक सहमति दी गई। अब इसे शासन के पास भेजा जाएगा। प्रो. पाठक ने बताया कि विवि युवाओं को आज की जरूरत के अनुसार तैयार करना चाहता है। इसी क्रम में हम स्कूल ऑफ एडवांस्ड स्टडीज (स्नातक), स्कूल ऑफ फार्मेसी एवं फार्मास्यूटिकल रिसर्च, स्कूल ऑफ बायोलॉजिकल साइंस एवं सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं बायोमेडिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नए इंस्टीट्यूट शुरू करेंगे। विवि काफी समय से एफलिएटिंग यूनिवर्सिटी के रूप में काम कर रहा है। आईईटी के रूप में घटक संस्थान और फैकल्टी के रूप में आर्किटेक्चर ही उसके पास था। वर्ष 2015 में जानकीपुरम विस्तार में अपना परिसर मिलने के बाद विवि ने 2017 में इसे विस्तार दिया और यहां सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज और नोएडा में डिजाइन इंस्टीट्यूट की स्थापना की। अब पांच नए संस्थानों की स्थापना की कवायद शुरू हुई है। यहां यूजी, पीजी के साथ रिसर्च का भी काम होगा। इन पर भी बनी सहमति : बैठक में निजी संस्थानों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की विनियमावली अनुसार स्वायतता प्रदान करने पर सहमति बनी। बताया गया कि विवि की ओर से टीईक्यूआईपी-3 का 96 प्रतिशत बजट इस्तेमाल हो गया है। वहीं, विवि टीईक्यूआईपी-3 परियोजना के क्रियान्वयन में देश में प्रथम स्थान पर रहा है। बैठक में प्राविधिक शिक्षा विशेष सचिव सुनील चौधरी, आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर, आईआईटी रुड़की के प्रो. सुनील बाजपेई, एआईसीटीई प्रतिनिधि प्रो. एसके अवस्थी, सीसीएस मेरठ विवि से प्रो. ह्रदय शंकर सिंह, एमएमएमयूटी के प्रो. गोविंद, सुमेर अग्रवाल, विवेक नथानी, विवि के प्रतिकुलपति प्रो. विनीत कंसल, कुलसचिव नंद लाल सिंह, वित्त अधिकारी जीपी सिंह, आरईसी, कैस के निदेशक प्रो. मनीष गौड़, बांदा के निदेशक प्रो. एसपी शुक्ला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे | आईआईटी कानपुर करेगा इनोवेशन व स्टार्टअप में सहयोग बैठक में इनोवेशन, इन्क्यूबेशन एवं स्टार्टअप को वृहद स्तर पर आईआईटी, कानपुर के साथ मिलकर करने पर सैद्धांतिक सहमति दी गई। विवि में इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना पहले की गई है। यहां स्टार्टअप परिक्रमा आदि कार्यक्रमों का आयोजन कर विद्यार्थियों में इनोवेशन की स्किल बढ़ाई जा रही है। 10 विद्यार्थियों को 15 हजार की इंटर्नशिप संबद्ध संस्थानों के 10 विद्यार्थियों को विवि की ओर से 15 हजार रुपये महीना इंटर्नशिप देने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। साथ ही शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए तीन पोस्ट डाक्टरल फेलोशिप की शुरुआत करने पर अनुमोदन दिया गया। फेलोशिप क्रमश: 70 हजार, 75 हजार व 80 हजार रुपये प्रतिमाह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed