फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: Students will learn new techniques of Innovation and Design Thinking and Robotics.

एकेटीयू: इनोवेशन एंड डिजाइन थिंकिंग व रोबोटिक्स की नई तकनीक सीखेंगे छात्र

Sun, 02 Mar 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
AKTU: Students will learn new techniques of Innovation and Design Thinking and Robotics.
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने छात्रों को नई तकनीकी की जानकारी व प्रशिक्षण देने के लिए शनिवार को कलाम प्रगति कार्यक्रम लांच किया। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग और एरा फाउंडेशन के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में इंजीनियरिंग के छात्रों को दो कोर्स इनोवेशन एंड डिजाइन थिंकिंग और रोबोटिक्स की 30 घंटे की ट्रेनिंग निशुल्क दी जाएगी।
विज्ञापन


कोर्स पूरा होने के बाद छात्रों को इंडस्ट्री की जुड़ी समस्याएं बताई जाएंगी। वे इसका समाधान देंगे। समाधान के रूप में छात्रों के बनाए गए प्रोटोटाइप की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पाने के लिए युवाओं का स्किल्ड होना सबसे जरूरी है। छात्र पढ़ाई के साथ ही स्किल्ड होंगे, तब नवाचार के जरिए आत्मनिर्भर बनेंगे।
विज्ञापन


आईईटी निदेशक प्रो. विनीत कंसल ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण की आज के छात्रों को बहुत जरूरत है। एरा फाउंडेशन के सीईओ मुरलीधर पी ने कहा कि एरा फाउंडेशन छात्रों को एकेटीयू के साथ मिलकर नई तकनीकी की ट्रेनिंग देंगे। ट्रेनिंग में बीटेक सीएसई, आईटी और अन्य स्ट्रीम के द्वितीय वर्ष और पासआउट छात्र भाग लेंगे। इस अवसर पर डीन इनोवेशन प्रो. बीएन मिश्रा, सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज के निदेशक प्रो. वीरेंद्र पाठक, एसोसिएट डीन इनोवेशन डॉ. अनुज कुमार शर्मा, इनोवेशन हब हेड महीप सिंह, वित्त अधिकारी केशव सिंह, वंदना शर्मा, शिशिर द्विवेदी, प्रतिभा शुक्ला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई तकनीकी के टूल्स सीखेंगे छात्र

डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रो. नीलम श्रीवास्तव ने बताया कि इस कोर्स के दौरान इंडस्ट्री के विशेषज्ञ छात्रों को प्रैक्टिकल कराएंगे। हैंड्स ऑन ट्रेनिंग और नई तकनीकी के टूल्स के बारे में भी सिखाएंगे। कोर्स में विशेषज्ञ सिग्मा, डिजाइनिंग इंटरफेस, पेपर प्रोटोटाइपिंग, कैड, लेजर प्रिंटिंग और थ्रीडी प्रिंटिंग के साथ मॉडलिंग आदि के बारे में भी प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed