{"_id":"64b973bd4c2b0123d80b97a9","slug":"aktu-now-semester-exams-will-be-held-from-july-28-schedule-changed-due-to-delay-in-exam-results-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"AKTU : अब 28 जुलाई से होगी सेमेस्टर परीक्षाएं, परीक्षा परिणाम में देरी के कारण बदला शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AKTU : अब 28 जुलाई से होगी सेमेस्टर परीक्षाएं, परीक्षा परिणाम में देरी के कारण बदला शेड्यूल
Thu, 20 Jul 2023 11:19 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:19 PM IST
सार
एकेटीयू की सम सेमेस्टर की नियमित व कैरीओवर विषयों के दूसरे चरण की परीक्षाएं अब 28 जुलाई से आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय में देरी से जारी किए गए पहले व दूसरे वर्ष के परीक्षा परिणाम के कारण परीक्षा कार्यक्रम बदलना पड़ा है।
विज्ञापन
AKTU
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की सम सेमेस्टर की नियमित व कैरीओवर विषयों के दूसरे चरण की परीक्षाएं अब 28 जुलाई से आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय में देरी से जारी किए गए पहले व दूसरे वर्ष के परीक्षा परिणाम के कारण परीक्षा कार्यक्रम बदलना पड़ा है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में परीक्षा के बाद का काम करने वाली एजेंसी का चयन न होने से परीक्षा परिणाम जारी करने में काफी दिक्कत आ रही है। यही वजह है कि एक तरफ से 25 जुलाई से सम सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रस्तावित की गई थीं। वहीं पिछली विषम सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम नहीं जारी हो सका। इसे लेकर विद्यार्थी काफी परेशान थे और विश्वविद्यालय में इसके लिए संपर्क कर रहे थे। हाल में विश्वविद्यालय ने बीफार्मा पहले व तीसरे सेमेस्टर का परिणाम जारी कर दिया।
विज्ञापन
किंतु अभी भी बीटेक पहले व तीसरे सेमेस्टर और कैरीओवर परीक्षाओं के परिणाम नहीं जारी हुए हैं। विद्यार्थियों की दिक्कत को देखते हुए परीक्षा फार्म भरने की तिथि भी 22 जुलाई तक बढ़ाई गई है। इसी क्रम में अब सेमेस्टर परीक्षा तिथि बढ़ाई गई है। अपर परीक्षा नियंत्रक प्रो. गिरीश चंद्रा के अनुसार परीक्षाएं 28 जुलाई से 19 अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा का अंतिम कार्यक्रम भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। विद्यार्थी इसके अनुसार परीक्षा में शामिल हों।
विज्ञापन