फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: NAAC-NIRF will be done for all the colleges

एकेटीयू: सभी कॉलेजों का कराएगा नैक-एनआईआरएफ

Tue, 01 Jul 2025 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
AKTU: NAAC-NIRF will be done for all the colleges
एकेटीयू: सभी कॉलेजों का कराएगा नैक-एनआईआरएफ
लखनऊ। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) मूल्यांकन में ए ग्रेड लाने के बाद डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) अब अपने सभी संबद्ध कॉलेजों की राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग कराएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 तक का लक्ष्य तय किया है। अभी तक जिन कॉलेजों ने नैक-एनआईआरएफ के लिए आवेदन नहीं किया है, उनसे आवेदन कराया जाएगा। अभी 10 कॉलेजों के पास एनआईआरएफ व 30 की नैक ग्रेड है। जो अपेक्षाकृत काफी कम है।
विज्ञापन


राजभवन की ओर से प्रदेश में राज्य व तकनीकी विश्वविद्यालयों व कॉलेजों को नैक-एनआईआरएफ आदि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में शामिल होने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में विवि प्रशासन ने सभी कॉलेजों को पत्र भेजकर कहा है कि सभी कॉलेज 2026-27 से पहले नैक-एनआईआरएफ के लिए आवेदन करना सुनिश्चित करें। आवेदन से जुड़ी सूचना निर्धारित प्रारूप पर विवि को भी भेजना भी सुनिश्चित करें। इन ग्रेडिंग में अच्छी रैंक पाने के लिए कॉलेजों को आवश्यक सहयोग भी किया जाएगा।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. पेजी पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों की संख्या 750 से अधिक है। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की ग्रेड पाने वालों की संख्या काफी कम है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा कॉलेजों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की रैंक प्राप्त करनी चाहिए। इसका लाभ उन्हें प्रवेश में और छात्रों को प्लेसमेंट में मिलेगा। यूजीसी, एआईसीटीई आदि विभिन्न संस्थानों से बजट व ग्रांट मिलने का भी रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed