फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: Major Overhaul—Elective Courses from the First Year; AI and Data Science Education Made Mandatory, to In

एकेटीयू: बड़ा बदलाव, पहले साल से इलेक्टिव कोर्स, AI-डेटा साइंस की भी पढ़ाई अनिवार्य; इसका होगा प्रैक्टिकल

Sat, 04 Apr 2026 10:06 AM IST
Akash Dwivedi अक्षय कुमार, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अक्षय कुमार, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 04 Apr 2026 10:06 AM IST
सार

एकेटीयू नए सत्र से एनईपी लागू कर पहले वर्ष से इलेक्टिव कोर्स शुरू करेगा। छात्र अन्य विषयों का ज्ञान भी प्राप्त करेंगे। एआई, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस को प्रैक्टिकल रूप में शामिल किया गया है, जिससे छात्रों को व्यावहारिक कौशल, प्रोजेक्ट अनुभव और उद्योग से जुड़ने के अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन
AKTU: Major Overhaul—Elective Courses from the First Year; AI and Data Science Education Made Mandatory, to In
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : AI (सोशल मीडिया)

विस्तार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) नए सत्र से एनईपी को पूरी तरह से लागू करने में जुट गया है। इसके तहत पहले साल से ही छात्रों को इलेक्टिव कोर्स लेने (पढ़ने) का विकल्प मिलेगा। वो दूसरे विषय से संबंधित जानकारी भी ले सकेंगे। वहीं अलग-अलग ब्रांच का सिलेबस भी अपडेट किया गया है। इसमें आज की जरूरत के अनुरूप एआई, मशीन लर्निंग, डाटा साइंस आदि को प्रैक्टिकल रूप में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय न केवल सैद्धांतिक ज्ञान देने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, बल्कि नए इलेक्टिव कोर्स के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक कौशल से भी युक्त करने की तैयारी कर रहा है। इसका उद्देश्य छात्रों को वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करना है। 
विज्ञापन


इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग और डेटा साइंस जैसे उभरते क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया जाएगा। एकेटीयू के डीन यूजी प्रो. अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि हम चार क्रेडिट के कोर्स में 60 घंटे पढ़ाई कराएंगे। इसमें छात्र तीन थ्योरी और एक इलेक्टिव कोर्स ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 30 घंटे का प्रैक्टिकल एक क्रेडिट का होगा। इतना ही नहीं हमने कोर्स को इस बार ऐसे डिजाइन किया है कि इलेक्ट्रिकल में अलग, मैकेनिकल में अलग गणित पढ़ाई जाएगी। जिसको जैसी जरूरत होगी, वैसा प्लान बनाया गया है। इमर्जिंग तकनीकी एआई, डेटा साइंस आदि को अनिवार्य किया गया है।
 

मानव मूल्यों व सामाजिक विज्ञान की पढ़ाई भी

प्रदेश के इंजीनियरिंग संस्थानों के छात्र अब सिर्फ गणित व विज्ञान की तकनीकी जानकारी ही नहीं लेंगे। बल्कि एआईसीटीई के बदले हुए नियमों के तहत वे मानव मूल्यों, सामाजिक विज्ञान आदि की पढ़ाई भी करेंगे। इसके तहत एक्स्ट्रा कॅरिकुलर एक्टिविटी में 100 प्वाइंट तय किए गए हैं। छात्रों को एक साल में 25 प्वाइंट अर्जित करने होंगे। विश्वविद्यालय की ओर से नए सत्र के लिए तैयार किए गए पाठ्यक्रम में इसे शामिल किया गया है।

व्यावहारिक ज्ञान देने के लिए करेंगे काम

एकेटीयू इन इलेक्टिव कोर्स के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान और अनुभव देगा। छात्रों को विभिन्न इलेक्टिव कोर्स में प्रोजेक्ट-आधारित शिक्षा का अनुभव देगा। उन्हें वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करने के लिए अपने प्राप्त ज्ञान का प्रयोग करते हुए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे।

विवि विभिन्न उद्योगों और प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ साझेदारी करेगा। इससे छात्रों को इंटर्नशिप, औद्योगिक दौरे और विशेषज्ञ अतिथि व्याख्यान के अवसर मिलेंगे। एआई, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस जैसे क्षेत्रों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed