फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aktu

लखनऊ: एकेटीयू ः चार माह बाद भी नहीं आया कैरीओवर परीक्षा का परिणाम

Tue, 14 Feb 2023 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
aktu
लखनऊ। एकेटीयू के विद्यार्थियों की परीक्षा विभाग से जुड़ी समस्याएं समाप्त होती नहीं दिख रही है। कई माह बाद भी कैरीओवर परीक्षा का परिणाम न आने से विद्यार्थियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

बीटेक, बीफार्मा, एमबीए फाइनल ईयर के विद्यार्थियों ने बताया कि अक्तूबर 2022 में उनकी स्पेशल कैरीओवर परीक्षा हुई थी लेकिन अब तक परिणाम नहीं जारी किया जा सका। किसी तरह सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होने के पहले उनका परिणाम देखने के लिए जारी तो किया गया लेकिन अभी तक इसे फाइनल नहीं किया जा सका। छात्रों ने बताया कि अभी तक परिणाम वन विव (रिजल्ट देखने की ऑनलाइन सुविधा) पर जारी नहीं किया गया। इस वजह से उनकी डिग्री अभी तक फंसी हुई है। वे फाइनल ईयर के विद्यार्थी हैं और उनका कॅरिअर अधर में है।
विज्ञापन

ट्विटर पर छात्रों ने अपनी परेशानी का उल्लेख करते हुए बताया कि सत्र 2021-22 ऑड सेमेस्टर के विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल के नंबर भी नहीं अपडेट हुए। कॉलेजों की इस दिक्कत से वह अभी तक भटक रहे हैं। कुछ छात्रों ने बताया कि अक्तूबर में उन्होंने चैलेंज मूल्यांकन की परीक्षा दी थी लेकिन वन विव पर अभी तक उनका परिणाम नहीं अपडेट हुआ है। इस बारे में प्रति कुलपति प्रो. मनीष गौड़ ने कहा कि अधिकतर विद्यार्थियों के परिणाम वन विव पर अपडेट कर दिए गए हैं। जिनके नहीं हुए हैं, उसे जल्द दिखवा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed