{"_id":"657a12313a6486c126068b7f","slug":"aktu-incubation-lucknow-news-c-13-lko1004-530301-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एकेटीयू के सभी संस्थानों में बनेंगे इनक्यूबेशन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एकेटीयू के सभी संस्थानों में बनेंगे इनक्यूबेशन सेंटर
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एकेटीयू अपने सभी संबद्ध संस्थानों में इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित करेगा। इसके तहत बुधवार को कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने संबद्ध संस्थानों के चेयरमैन के साथ ऑनलाइन बैठक की। उन्होंने पूरी योजना और इसमें दी जाने वाली सहायता की जानकारी दी।
उन्होंने कहा, इसमें छात्रों को भी शामिल किया जाए। साथ ही सेक्शन आठ कंपनी बनाने की भी प्रक्रिया शुरू करने को कहा। एसोसिएट डीन इनोवेशन डॉ. अनुज कुमार शर्मा ने बताया कि दिसंबर अंत तक 200 संस्थानों में इनक्यूबेशन सेंटर शुरू करने का लक्ष्य है। इनोवेशन हब के हेड महीप सिंह ने स्टार्टअप को मिलने वाली सुविधाओं, वित्तीय मदद, योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में वंदना शर्मा, रितेश सक्सेना व संबद्ध संस्थानों के चेयरमैन ऑनलाइन जुड़े थे।
कम से कम 50 लोगों को बनाएं स्किल्ड
बैठक में कुलपति ने सभी चेयरमैन को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत अपने संस्थान के आसपास के 50 लोगों को किसी न किसी क्षेत्र में स्किल्ड करने को कहा।