फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: Female students dominate the medal list

एकेटीयू: मेडल सूची में छात्राओं का दबदबा

Thu, 02 Jul 2026 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
AKTU: Female students dominate the medal list
लखनऊ। एकेटीयू ने सात जुलाई को होने वाले दीक्षांत समारोह में मेडल पाने वाले मेधावियों की फाइनल सूची जारी कर दी है। इसमें छात्राओं का दबदबा है। अधिकतर ब्रांच की टॉपर छात्राएं हैं। चांसलर मेडल व स्व. कमल रानी वरुण मेडल की घोषणा बृहस्पतिवार को होगी।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में सभी राजकीय, निजी संस्थानों के सत्र 2025-26 के यूजी-पीजी के पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के छात्रों को 16 ग्रुप में सर्वश्रेष्ठ, शीर्ष 10 स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं की सूची जारी की गई है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने कहा कि इसके बाद भी अगर मेरिट में कोई कमी है तो दो जुलाई तक विश्वविद्यालय को सूचित कर दें।
विज्ञापन


ये हैं ग्रुप के टॉपर
सिविल इंजीनियरिंग ग्रुप में अभय कुमार श्रीवास्तव, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ग्रुप में अंशिका राना, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रानिक्स ग्रुप में समृद्धि कुशवाहा, इलेक्ट्रानिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग ग्रुप में निवेश पांडेय, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग ग्रुप में अहाना द्विवेदी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग ग्रुप में प्रियंका यादव, कारपेट एंड टेक्सटाइल इंजीनियरिंग ग्रुप में सत्यम, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग ग्रुप में स्नेहा साहू, केमिकल इंजीनियरिंग ग्रुप में निधि चौहान, बैचलर ऑफ फार्मेसी में अपेक्षा सिंह, बीएचएमसीटी में नूरजहां, एमबीए में खुशी बाजपेई, एमसीए में अनमोल गुप्ता, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर में दक्षी आर्या, बीएफए- बीएफएडी में विधि, इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी ग्रुप में विनीत कुमार सिंह, मास्टर ऑफ फार्मेसी में सुशांत जैन, मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी में शौर्य विक्रम सिंह टॉपर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed