फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU exam in january

एकेटीयू: जनवरी में होंगी परीक्षा, छूटे विद्यार्थियों को मिलेगा मौका

Fri, 30 Oct 2020 01:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
AKTU exam in january
21 नवंबर तक भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म
विज्ञापन

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) की विषम सेमेस्टर की परीक्षा जनवरी में शुरू होगी। कोरोना के चलते परीक्षा से वंचित फाइनल ईयर के छात्रों को पहले मौका दिया जाएगा। इसके बाद अन्य सेमेस्टर के कैरीओवर और फिर रेल्युलर छात्रों की परीक्षा होगी। हालांकि इसमें भी फर्स्ट ईयर की परीक्षा सबसे अंत में आयोजित करने की तैयारी है।
विवि में परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी हो गई है। विवि प्रशासन की छात्रहित में पहली कोशिश कोरोना काल में परीक्षा न दे पाने वाले या किसी कारण से परीक्षा से छूटे छात्रों को राहत देने की है। बता दें कि के चलते फाइनल ईयर की ही परीक्षा का आयोजन किया गया, वह भी काफी देरी से। इसके बाद भी कुछ छात्र इसमें शामिल नहीं हुए। अब जब स्थिति थोड़ी ठीक हुई है तो परीक्षा में ऐसे छात्रों को पहले अवसर दिया जाएगा, ताकि उनकी डिग्री आदि समय से जारी हो जाए। ऐसे छात्रों का साल भी पुराना ही रहेगा। इसी क्रम में अन्य छात्रों की परीक्षा होगी। परीक्षा में लगभग 2.30 लाख छात्र शामिल होंगे। हालांकि छात्र ऑनलाइन क्लासेज से बहुत संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने सभी कॉलेजों को पत्र भेजकर कहा है कि सत्र 2020-21 के विषम सेमेस्टर (स्नातक व परास्नातक) के रेग्युलर व कैरीओवर की परीक्षा के फॉर्म भरने शुरू हो गए हैं जो 21 नवंबर तक भरे जाएंगे। यदि कॉलेज के छात्रों हाजिरी एएमएस पर अपलोड नहीं है तो वे परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाएंगे। उन्होंने कॉलेजों से निर्धारित समय में परीक्षा फॉर्म भरवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि पूर्व में हुए निर्णय के अनुसार पहले छूटे छात्रों की फिर कैरीओवर की, इसके बाद सेकेंड, थर्ड व फोर्थ ईयर के छात्रों की परीक्षा होगी। फर्स्ट ईयर की परीक्षा सबसे अंत में लगभग फरवरी में होगी। यह परीक्षा अन्य सेमेस्टर से ज्यादा समय लगभग डेढ़ महीने तक चलेगी। इसलिए इसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed