फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: covid affected students will not be able to appear in the examination, the university gave instructions to the colleges, follow the covid protocol

एकेटीयू : कोविड प्रभावित छात्र परीक्षा में नहीं हो सकेंगे शामिल, विवि ने कॉलेजों को दिया निर्देश, कोविड प्रोटोकॉल का करें पालन

Mon, 03 Jan 2022 09:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 03 Jan 2022 09:50 PM IST
सार

विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध संस्थानों को निर्देशित किया है कि परीक्षा के दौरान यदि जांच में कोई छात्र कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उसकी परीक्षा रोक दें। साथ ही उसे घर पर आराम करने का निर्देश दें।

विज्ञापन
AKTU: covid affected students will not be able to appear in the examination, the university gave instructions to the colleges, follow the covid protocol
AKTU

विस्तार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए चल रही विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में कोविड प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध संस्थानों को निर्देशित किया है कि परीक्षा के दौरान यदि जांच में कोई छात्र कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उसकी परीक्षा रोक दें। साथ ही उसे घर पर आराम करने का निर्देश दें।

विज्ञापन


परीक्षा के दौरान प्रवेश के समय विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग करवाई जा रही है। इसमें अगर विद्यार्थी को बुखार व अन्य लक्षण मिलते हैं तो उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा। क्योंकि इससे अन्य छात्रों के प्रभावित होने की संभावना बढ़ जाएगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि छात्र हित में कोराना प्रभावित छात्र-छात्राओं की छूटी हुई परीक्षा को पूरा कराये जाने के संबंध में जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। पिछले साल परीक्षाओं को लेकर परीक्षा केंद्रों पर ऐसे विद्यार्थियों के लिए अलग कमरे में परीक्षा कराने की व्यवस्था दी गई थी। वहीं परीक्षा से वंचित छात्रों की अलग से परीक्षा भी स्थितियां सामान्य होने के बाद कराई गई थीं। इस बार भी विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों को यह अवसर दे सकता है।
विज्ञापन


एआई के पेपर में मशीन लर्निंग के सवाल
एकेटीयू की सेमेस्टर परीक्षा में सोमवार को दूसरी पाली में बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) सातवें सेमेस्टर की परीक्षा दोपहर 02 से 05 बजे तक आयोजित की गई थी। छात्रों ने बताया कि लगभग 30 मिनट बाद यह पता चला कि एआई के पेपर में मशीन लर्निंग के चार सवाल पूछे गए थे। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय को दी गई और वहां से इसमें करेक्शन कराया गया। किंतु लखनऊ स्थित एक केंद्र पर न तो पेपर बदला गया न ही विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय दिया गया। जबकि अन्य केंद्रों पर 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया गया। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि पेपर में सवाल सही कराए गए थे लेकिन अतिरिक्त समय न देने की शिकायत नहीं मिली है। इसे दिखवाया जाएगा और विद्यार्थियों के हित में सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed