फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU convocation tomorrow: 47269 students will get degrees, 70 percent girls and 30 percent boys will get meda

एकेटीयू का दीक्षांत कल: 47269 छात्रों को मिलेगी डिग्री, 70 फीसदी छात्राओं और 30 फीसदी छात्रों को मिलेंगे मेडल

Mon, 12 Aug 2024 07:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 12 Aug 2024 07:39 PM IST
सार

AKTU convocation: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) का दीक्षांत समारोह 13 अगस्त को आयोजित होगा। समारोह में 47269 छात्रों को डिग्री दी जाएगी।

विज्ञापन
AKTU convocation tomorrow: 47269 students will get degrees, 70 percent girls and 30 percent boys will get meda
कार्यक्रम की जानकारी देते कुलपति प्रो. जेपी पांडेय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) का दीक्षांत समारोह 13 अगस्त मंगलवार को दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया है। समारोह में विभिन्न पाठ्यक्रमों के 47269 छात्रों को डिग्री दी जाएगी। साथ ही 39 स्वर्ण, 27 रजत और 25 कांस्य पदक, कुल (91) पदक मेधावियों को दिये जाएंगे। इसमें 70 फीसदी मेडल छात्राओं व 30 फीसदी मेडल छात्रों को मिलेंगे। जबकि 46 छात्रों को विभिन्न विषयों में पीएचडी डिग्री अवार्ड होगी।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने संयुक्त प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्विद्यालय से संबद्ध संस्थान मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीरियरिंग एंड टेक्नोलॉजी मेरठ के बीटेक कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (डाटा साइंस) की छात्रा झलक जैन को कुलाधिपति स्वर्ण मिलेगा। उनको बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से 31 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। वहीं स्व. कमल रानी वरुण स्मृति स्वर्ण पदक कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीरियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गाजियाबाद की छात्रा श्रुति सिंह को दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि श्रुति मूल रूप से लखनऊ निवासी हैं। इसी के साथ छह श्रेणियों में स्टूडेंट स्टार्टअप अवार्ड भी दिया जाएगा। इसमें एक अवार्ड वूमेन लेड स्टार्टअप, दूसरा बेस्ट सोशल इम्पैक्ट स्टार्टअप, तीसरा बेस्ट टेक इनोवेशन स्टार्टअप, चौथा एक्सिसबिलिटी अवार्ड, 5वां सस्टेनेबिलिटी चैंपियन और छठां हेल्थ इनोवेशन स्टार्टअप अवार्ड है। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि सीईओ एमिरेट्स-जेएसडब्ल्यू, एमजी मोटर्स इंडिया राजीव चाबा होंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. पांडेय ने बताया कि समारोह में राज्यपाल, विश्वविद्यालय के गोद लिये गये 12 गांवों के विद्यालयों में हुई चित्रकला, निबंध व कहानी कथन प्रतियागिता के विजेता बच्चों को सम्मानित भी करेंगी। इससे पहले सुबह 10 बजे से आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सामग्री वितरित करेंगी। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू कर रहा है। बीटेक छात्रों को माइनर डिग्री के साथ ही ऑनर्स डिग्री लेने का अवसर दिया है। ताकि छात्रों को रोजगारपरक शिक्षा का विकल्प मिल सके। प्रेसवार्ता में कुलसचिव रीना सिंह, प्रतिकुलपति व परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार, वित्त अधिकारी केशव सिंह आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed