फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU convocation on 9th, degrees will be given through blockchain technology

Lucknow News: एकेटीयू का दीक्षांत 9 को, ब्लॉकचेन तकनीकी से देंगे डिग्री

Tue, 12 Aug 2025 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
AKTU convocation on 9th, degrees will be given through blockchain technology
एकेटीयू का दीक्षांत 9 को, ब्लॉकचेन तकनीकी से देंगे डिग्री
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) का दीक्षांत समारोह 9 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन इस बार के दीक्षांत को खास बनाने की तैयारी में जुट गया है। विश्वविद्यालय एक तरफ जहां इस बार ब्लॉकचेन तकनीकी का इस्तेमाल करते हुए छात्रों को डिग्री देगा। वहीं इस बार का दीक्षांत समारोह ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन


राजभवन की ओर प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह की तिथियां तय कर दी गई हैं। तकनीकी विश्वविद्यालय होने की वजह से एकेटीयू इस क्षेत्र में कुछ नया करने का प्रयास कर रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूपीडेस्को के साथ सहयोग से अपनी डिग्री ब्लॉकचेन तकनीकी से देने की तैयारी शुरू की है। इसके लिए आवश्यक बजट का प्रावधान किया जा चुका है।
विज्ञापन


इस तकनीकी में डिग्री से जुड़ी जानकारी अलग-अलग 12 सर्वर पर होगी। जब कोई संस्थान एक निर्धारित सूचना ऑनलाइन देगा तो अलग-अलग सर्वर से सारी सूचनाएं एकत्र होकर डिग्री के रूप में आएगी। इससे छात्र की डिग्री में फर्जीवाड़ा व डुप्लीकेसी की आशंका समाप्त हो जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन 65 हजार विद्यार्थियों को डिग्री देने के साथ ही इस बार भी अच्छे स्टार्टअप को नकद पुरस्कार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थल व वायु सेना अध्यक्ष को बतौर मुख्य अतिथि बुलाने की तैयारी

विश्वविद्यालय प्रशासन थल सेना अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी व वायु सेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह को बतौर मुख्य अतिथि युवाओं को दीक्षांत भाषण देने के लिए बुलाने की तैयारी में है। इसके लिए संपर्क तेज कर दिया है। जल्द ही इस पर अंतिम मुहर लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed