{"_id":"628bb18bc338c4331a23bfb3","slug":"aktu-changed-the-examination-centers-and-uploded-its-list-on-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू : परीक्षा कार्यक्रम के बाद अब केंद्रों में भी बदलाव, सूची वेबसाइट पर जारी की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू : परीक्षा कार्यक्रम के बाद अब केंद्रों में भी बदलाव, सूची वेबसाइट पर जारी की गई
Mon, 23 May 2022 09:38 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 23 May 2022 09:38 PM IST
सार
एकेटीयू के सत्र 2021-22 की परीक्षाएं अब 4 से 27 जून के बीच होंगी। परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एकेटीयू के सत्र 2021-22 की सम सेमेस्टर स्नातक व परास्नातक के रेगुलर व कैरीओवर के परीक्षा कार्यक्रम के बाद परीक्षा केंद्रों में भी बदलाव किया गया है। सोमवार को फाइनल परीक्षा कार्यक्रम व परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई।
विज्ञापन
विवि प्रशासन ने पूर्व में 25 मई से फाइनल व थर्ड ईयर की परीक्षा का कार्यक्रम प्रस्तावित किया था। बाद में अपरिहार्य कारणों से इसे 4 से 27 जून के बीच प्रस्तावित किया गया। अब कुछ परीक्षा केंद्रों में भी संशोधन किया गया है। परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 117 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में करीब सवा लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। विवि की ओर से सभी संबद्ध कॉलेजों को पत्र भेजकर कहा गया है कि फाइनल परीक्षा कार्यक्रम व परीक्षा केंद्रों की वेबसाइट पर अपलोड के बारे में विद्यार्थियों को भी सूचित करें।
विज्ञापन
नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए हर केंद्र पर दो-दो ऑब्जर्वर की तैनाती भी की गई है। विवि प्रशासन परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है।