Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: B.Tech-BPharma first and second year examinations from 27th

एकेटीयू: बीटेक-बीफार्मा पहले व दूसरे वर्ष की परीक्षाएं 27 से

Tue, 03 Jun 2025 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
AKTU: B.Tech-BPharma first and second year examinations from 27th
एकेटीयू: बीटेक-बीफार्मा पहले व दूसरे वर्ष की परीक्षाएं 27 से
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में पहले चरण की परीक्षाएं आखिरी चरण में हैं। साथ ही विवि प्रशासन ने दूसरे चरण की परीक्षाओं का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके अनुसार बीटेक-बीफार्मा पहले व दूसरे वर्ष की परीक्षाएं 27 जून से 18 जुलाई के बीच प्रस्तावित की गई हैं।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने बताया कि बीटेक दूसरे व चौथे सेमेस्टर, बीफार्मा पहले, दूसरे व चौथे सेमेस्टर, बीआर्क आदि की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सभी संबद्ध कॉलेजों के निदेशक व प्राचार्य को उन्होंने निर्देश दिया है कि वह इससे अवगत होते हुए छात्रों को भी सूचित कर दें। वहीं इस पर किसी तरह की संशोधन के लिए छह जून तक ई-मेल से सूचित करें।
विज्ञापन


इसी क्रम में उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं के लिए परीक्षा फार्म तीन से 15 जून तक भरे जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि नियमित व कैरी ओवर परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी ईआरपी से अपना परीक्षा फार्म भरकर, परीक्षा शुल्क जमा करें। ताकि वह बिना किसी बाधा के परीक्षा में शामिल हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed