{"_id":"681284c2b0164979a709ce15","slug":"akshay-shines-on-the-sale-of-gold-and-silver-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1182243-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सोने-चांदी की बिक्री पर उभरी अक्षय चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सोने-चांदी की बिक्री पर उभरी अक्षय चमक
विज्ञापन
सराफा दुकान में खरीदारी करतीं महिलाएं।
लखनऊ। अक्षय तृतीया पर राजधानी के प्रमुख बाजारों में रौनक देखने को मिली। हजरतगंज, अमीनाबाद, चौक, आलमबाग और गोमतीनगर आदि बाजार में खरीदारों की भीड़ रही। इससे कारोबारी अपनी उम्मीदों से कहीं ज्यादा खुश नजर आए।
शाम को महिलाएं घरों से निकलीं और सोने-चांदी, हीरे के जेवरों की खरीदारी की। कारोबारियों का अनुमान है कि अक्षय तृतीया पर 200 किलो सोने, 700 किलो चांदी के गहने लोग खरीद कर घर ले गए। इसमें ब्रांडेड और अनब्रांडेड शोरूम का कारोबार शामिल है। इससे 225 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।
लखनऊ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्रनाथ रस्तोगी लल्लू भइया के मुताबिक, सोने में छोटे व हल्के वजन के गहने रिंग, टॉप्स, चेन, झुमकी और 5 से 10 ग्राम के सिक्के के साथ ही चांदी की पायल, बिछिया, कमरबंद, 10 से 100 ग्राम के सिक्के और हीरे की अंगूठियां खूब बिकीं। वजनी गहने कम बिके।
विज्ञापन
जिले भर के सराफा कारोबारियों की दुकान, शोरूम से 200 किलो सोने के गहने बिकने का अनुमान है। 700 किलो चांदी की पायल, सिक्के और भगवान की मूर्तियों के बिकने का भी अनुमान है। अक्षय तृतीया पर आधी रात तक अमीनाबाद, हजरतगंज, गोमतीनगर, आलमबाग आदि बाजारों में गहनों की खरीदारी चलती रही।
25 लाख में बिका हीरे का लॉन्ग सेट
लखनऊ सराफा एसोसिएशन के वरिष्ठ महामंत्री प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि अक्षय तृतीया पर करीब 60 ग्राम सोने का सेट 5.50 लाख रुपये का बेचा। गोमतीनगर के एक कारोबारी ने बताया कि उनके शोरूम से 25 लाख रुपये कीमत का हीरे का लॉन्ग सेट बेचा। इसमें गले का लंबा हार, झुमकी शामिल थी। उधर, चौक के कारोबारी विनोद माहेश्वरी ने बताया कि शाम के समय खरीदारों के पहुंचने से शोरूम की रौनक दोगुनी हो गई।
सोने और चांदी के सिक्कों की रही डिमांड
लखनऊ महानगर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि अक्षय तृतीया पर हल्के वजन के गहने, सोने-चांदी के सिक्कों की मांग ज्यादा रही। हालांकि, सोने के सिक्के ज्यादातर पांच ग्राम के बिके। चांदी के 250 ग्राम के सिक्कों के खरीदार आए।
अक्षय तृतीया के दिन भाव
सोना शुद्ध 24 कैरेट 98.500 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी शुद्ध 999 टंच 98,600 रुपये प्रति किलो
ऑटो शोरूम पर रहीं खूब भीड़
अक्षय तृतीया के दिन ऑटो शोरूम पर सुबह से कार की डिलीवरी लेने वालों की भीड़ लगी रही। सबसे ज्यादा तांता दोपहिया वाहन के शोरूम पर देखने को मिली। चिनहट रोड के कारोबारी वैभव मिश्र ने बताया कि राजधानी के सभी शोरूम में अनुमानित 750 से ज्यादा कारों की डिलीवरी हुई। इनमें सबसे ज्यादा 20 से 35 लाख रुपये की कीमत वाली कारें हैं।