फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akshay kumar will be the brand ambassador of uttar pradesh

यूपी में टैक्स फ्री होगी ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’, अक्षय यूपी के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर

Fri, 04 Aug 2017 03:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 04 Aug 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar will be the brand ambassador of uttar pradesh
लखनऊ आए अक्षय
फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार अब यूपी में स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर होंगे। ये घोषणा यूपी के सीएम योगी आद‌ित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित किए गए एक कार्यक्रम के दौरान दी। इस कार्यक्रम में अभिनेता अक्षय कुमार और ट्वायलेट एक प्रेमकथा की अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी मौजूद रहीं। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान अक्षय कुमार ने सीएम योगी के सामने फिल्म का गाना भी गाया। इसके साथ ही ये घोषणा भी की गई क‌ि ट्वायलेट एक प्रेमकथा फिल्म रिलीज होने पर योगी कैबिनेट के सभी मंत्री एक साथ ये फिल्म देखेंगे। फिल्म की स्क्रीन‌िंग के वक्त अक्षय एक बार फिर से लखनऊ आएंगे। फिल्म को यूपी में टैक्स फ्री करने की घोषणा भी की गई।
विज्ञापन


यूपी में ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त अभियान) लागू करने में अक्षय कुमार सहयोग करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान भूमि और अक्षय ने सीएम योगी के साथ झाड़ू भी लगाई। साथ ही स्कूली बच्चों को सफाई रखने की शपथ भी दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed