फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akshay Kumar reached Sitapur Shooting of Abhishek Kapoor's film Sky Force will continue till September 5

सीतापुर पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार: 5 सितंबर तक चलेगी फिल्म स्काई फोर्स की शूटिंग, पीएसी में दौड़ लगाते आए नजर

Thu, 24 Aug 2023 07:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 24 Aug 2023 07:56 PM IST
सार

इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सारा अली खान, निरमत कौर, वीर पहरिया व उत्तर प्रदेश के अन्य कलाकार भी अभिनय कर रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार एक वायुसेना अधिकारी की भूमिका में है। यह फिल्म एक सत्य घटना पर आधारित बताई जा रही है।

विज्ञापन
Akshay Kumar reached Sitapur Shooting of Abhishek Kapoor's film Sky Force will continue till September 5
सीतापुर पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर में 11 वीं वाहिनी पीएसी के परिसर में गुरुवार सुबह अभिनेता अक्षय कुमार का हेलीकॉप्टर लैंड हुआ। हेलीकॉप्टर से जैसे ही अभिनेता निकले...दूर खड़े प्रशंसकों ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। वह यहां मैडडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म स्काई फोर्स के लिए पहुंचे हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन


इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सारा अली खान, निरमत कौर, वीर पहरिया व उत्तर प्रदेश के अन्य कलाकार भी अभिनय कर रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार एक वायुसेना अधिकारी की भूमिका में है। यह फिल्म एक सत्य घटना पर आधारित बताई जा रही है। गुरुवार को अक्षय कुमार पीएसी में दौड़ लगाते नजर आए। उन्होंने परिसर में बनाए गए वायुसेना आदमपुर पंजाब कार्यालय के सेटअप का जायजा लिया। इसके बाद कुछ एक्शन शॉट्स फिल्माए गए। यह शूटिंग 5 सितंबर तक 11 वीं वाहिनी पीएसी परिसर में जारी रहेगी। अक्षय कुमार, सारा अली खान व अन्य कलाकारों की सुरक्षा के लिए सीतापुर पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। वहीं, उनके साथ प्राइवेट सिक्योरिटी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवा में उड़ेगी जीप, बाइक से भागते आतंकी का पीछा करेंगे अक्षय
पीएसी परिसर में अक्षय कुमार बम धमाकों के बीच बाइक से भागते आतंकी का पीछा करते नजर आएंगे। वहीं, इस दौरान गाड़ियां धमाकों के साथ हवा में उड़ती दिखाई देंगी। यह शूटिंग 5 सितंबर तक सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी।

प्रशंसकों के हाथ लगी मायूसी
सुबह से ही अक्षय कुमार की एक झलक पाने को बेताब कई प्रशंसकों को पीएसी गेट से ही मायूस लौटना पड़ा। उन्हें सुरक्षा के लिहाज से परिसर के आस पास भी नहीं जाने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed