{"_id":"5ef23bb15ea72637c24f69be","slug":"akhlish-yadav-slam-up-govt-over-providing-millions-employment-claim","type":"story","status":"publish","title_hn":"न उद्योग चल रहे न मिला किसी को रोजगार, प्रदेश में लोग दे रहे जान: अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न उद्योग चल रहे न मिला किसी को रोजगार, प्रदेश में लोग दे रहे जान: अखिलेश
Tue, 23 Jun 2020 10:58 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री करोड़ों को रोजगार देने का दावा तो कर रहे हैं पर कहां किसको रोजगार मिल रहा है, इसका आंकड़ा तक सरकार के पास नहीं है। अकुशल तो दूर कुशल कारीगरों को भी रोजगार नहीं मिल रहा है। उद्योग भी नहीं चल रहे हैं और नए लग भी नहीं रहे हैं। परेशान होकर लोग जान दे रहे हैं। भ्रष्टाचार का भी बोलबाला है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने मंगलवार को यहां बयान में आरोप लगाया कि प्रदेश के लोगों के पास काम और कारोबार नहीं है। प्रवासी मजदूर फिर वापस जाने को बेताब हैं। रोजगार न मिलने से परेशान मुंबई से लौटे युवक ने इटावा में आत्महत्या कर ली। बांदा में भी एक मजदूर ने फांसी लगा ली। विधूना में 35 वर्षीय प्रिंस ने नौकरी छूटने पर आत्महत्या कर ली। उसका एक साल का बेटा है। ये घटनाएं मुख्यमंत्री के रोजगार के दावों की पोल खोल रही हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में शौचालय निर्माण के नाम पर अरबों रुपये का घपला उजागर हुआ है। गांवों में शौचालय अधूरे पड़े हैं लेकिन गोरखपुर को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है। विकास में भागीदार बने किसानों को भी भाजपा धोखा दे रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बीच में पड़ने वाले हलियापुर के किसानों को 144 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटने में हीलाहवाली हो रही है।
विज्ञापन