{"_id":"644ccafe676149d7890016fa","slug":"akhilesh-yadav-will-seek-votes-by-making-count-his-work-in-lucknow-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी निकाय चुनाव: सपा सरकार के काम बताकर वोट मांगेंगे अखिलेश यादव, पार्टी ने बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी निकाय चुनाव: सपा सरकार के काम बताकर वोट मांगेंगे अखिलेश यादव, पार्टी ने बनाई रणनीति
Sat, 29 Apr 2023 01:15 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:15 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ में सपा सरकार के दौरान कराए गए विकास के कार्यों को बताकर जनता से वोट मांगेंगे। इसके लिए वह एक व दो मई को मेट्रो में सफर करेंगे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मेट्रो से सफर और रिवर फ्रंट पर सैर करके आम जनता को सपा सरकार के समय की उपलब्धियां बताएंगे। इसके माध्यम से वह निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट देने की अपील करेंगे। इस बारे में प्रदेश सपा मुख्यालय पर हुई बैठक में अखिलेश ने अपनी रणनीति के बारे में बताया।
विज्ञापन
भाजपा और उसकी सरकार पर असली मुद्दों पर चर्चा न करने का आरोप भी लगाया। साथ ही शासन-प्रशासन पर सरकार के इशारे पर काम करने की बात भी कही। निकाय चुनाव के मद्देनजर अखिलेश यादव 1 या 2 मई को लखनऊ मेट्रो में सफर और रिवर फ्रंट की सैर करेंगे। अखिलेश ने लखनऊ नगर निगम के 110 वार्ड के प्रभारियों संग बैठक की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - स्वयं सहायता समूह की 80 लाख महिलाएं सुनेंगी 'मन की बात' का सौवां एपिसोड, ये है तैयारी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गुड्डू मुस्लिम के शार्गिद आशिक उर्फ मल्ली की एसटीएफ कर रही तलाश, आर्थिक मददगार की भी खोज
उन्होंने कहा कि लखनऊ में सपा सरकार में बनी मेट्रो के बाद इसका कोई विस्तार नहीं किया गया। निकाय चुनाव में शासन-प्रशासन भाजपा सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। खुद मुख्यमंत्री भी नगर निकाय चुनावों में बुनियादी मुद्दों पर चर्चा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा नगरीय विकास के बारे में भाजपा चर्चा क्यों नहीं करती है।