{"_id":"644cb4c566301c3a94031614","slug":"80-lakh-women-of-self-help-group-wil-lesten-100th-episode-of-mann-ki-baat-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: स्वयं सहायता समूह की 80 लाख महिलाएं सुनेंगी 'मन की बात' का सौवां एपिसोड, ये है तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: स्वयं सहायता समूह की 80 लाख महिलाएं सुनेंगी 'मन की बात' का सौवां एपिसोड, ये है तैयारी
Sat, 29 Apr 2023 11:40 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 29 Apr 2023 11:40 AM IST
सार
रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को प्रदेश की 80 लाख महिलाओं को सुनाने की तैयारी की गई है। ये सभी महिलाएं स्वयं सहायता समूहों की हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Twitter@air
विस्तार
महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की 80 लाख सदस्य रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें संस्करण को सुनेंगी।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की पहल के बाद ग्राम्य विकास विभाग ने एसएचजी की महिलाओं को प्रसारण सुनाने व दिखाने की व्यवस्था की है। मौर्य ने कहा कि मन की बात ने छोटे-छोटे प्रयोग करने वालों को पहचान दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गुड्डू मुस्लिम के शार्गिद आशिक उर्फ मल्ली की एसटीएफ कर रही तलाश, आर्थिक मददगार की भी खोज
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राज्य सरकार का फैसला- यूपी में पूरे दाम पर खरीदा जाएगा मौसम से खराब गेहूं, खाद्य आयुक्त ने जारी किया आदेश
आकाशवाणी को युवा पीढ़ी तक ले जाने में भी इसने अहम भूमिका निभाई। यह कार्यक्रम गुमनाम नायकों की पहचान और सम्मान के साथ समाज को प्रेरित करने का माध्यम बना है। मौर्य ने कहा कि मनरेगा श्रमिकों को भी मन की बात कार्यक्रम सुनाया जाएगा।