{"_id":"60c87de481e280120b615d1a","slug":"akhilesh-yadav-will-make-alliance-for-2022-uttar-pradesh-assembly-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: चाचा शिवपाल की पार्टी से गठबंधन करेंगे अखिलेश, छोटे दलों को भी लेंगे साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: चाचा शिवपाल की पार्टी से गठबंधन करेंगे अखिलेश, छोटे दलों को भी लेंगे साथ
Tue, 15 Jun 2021 05:05 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 15 Jun 2021 05:05 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में छोटे दलों के साथ गठबंधन करेंगे पर बड़े दलों से गठबंधन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव व अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक निजी चैनल से बातचीत में कहा कि वह समाजवादी विचारधारा के लोगों को साथ लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने साफ किया कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया चाचा शिवपाल सिंह यादव सहित अन्य सभी समान विचारधारा वाले दलों को साथ लेने में कोई गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जसवंत नगर विधानसभा सीट पर सपा कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी। जरूरत के मुताबिक उनके साथ रहने वाले लोगों के लिए अन्य सीटों पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के अलावा संजय चौहान की जनवादी पार्टी और केशव मौर्य की महान दल से साथ गठबंधन हो चुका है। अखिलेश यादव ने साफ किया कि समाजवादी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में किसी बड़े दल से गठबंधन नहीं करेगी।