{"_id":"65d70df0720126fa2d0a755b","slug":"akhilesh-yadav-will-join-bharat-jodo-nyay-yatra-on-25-february-in-agra-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव, 25 फरवरी को आगरा में जुड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव, 25 फरवरी को आगरा में जुड़ेंगे
Thu, 22 Feb 2024 03:48 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 22 Feb 2024 03:48 PM IST
सार
यूपी में सीटों पर सहमति बनने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब 25 फरवरी को आगरा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। इसका एलान कर दिया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा व कांग्रेस के बीच यूपी में सीट बंटवारे के बाद अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। अखिलेश यादव 25 फरवरी को आगरा में न्याय यात्रा से जुड़ेंगे। इसके पहले अखिलेश यादव ने रायबरेली में न्याय यात्रा से जुड़ने का एलान किया था पर सीट बंटवारे पर फैसला न होने के कारण उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हमने अखिलेश यादव को आमंत्रित किया है। वो न्याय यात्रा में शामिल होंगे।
राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के अमेठी से लड़ने पर उन्होंने कहा कि ये तो उन्हें ही तय करना है। ये दोनों सीटें गांधी परिवार की थीं। गांधी परिवार की ही रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को सीट बंटवारे पर सहमति बनने के बाद अब अखिलेश न्याय यात्रा मे शामिल होंगे। कांग्रेस यूपी में 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, सपा 63 सीटों पर लड़ेगी। सीटों पर समझौता होने के बाद बुधवार शाम को दोनों दलों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस भी की थी।