फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav visits nepal

कोइराला से मिले अखिलेश, कहा हमेशा साथ देंगे

Tue, 18 Feb 2014 03:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 18 Feb 2014 03:59 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav visits nepal

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि नेपाल में लोकतंत्र की मजबूती के लिए यूपी समेत पूरा भारत अपना सहयोग करता रहेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को काठमांडू में नेपाल के नवनियुक्त प्रधानमंत्री सुशील कुमार कोइराला से मुलाकात के दौरान उन्हें यह भरोसा दिलाया।

प्रतिनिधिमंडल में विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, लोक निर्माण, सिंचाई एवं सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव एवं कारागार मंत्री राजेंद्र चौधरी के अलावा वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे।
विज्ञापन


इससे पहले प्रमुख सचिव सिंचाई दीपक सिंघल के साथ नेपाल के सिंचाई विभाग के समकक्ष अधिकारियों की एक बैठक हुई।

इसमें विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श कर आपसी सहयोग की बात कही गई।

नेपाल के सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने यूपी के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव से भी भेंट की। मंगलवार को सीएम नेपाल के राष्ट्रपति रामबरन यादव से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed