फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav tweets on Bhawanipur bypoll in West bengal.

उपचुनाव: भवानीपुर में भाजपा की हार पर अखिलेश का तंज, जमानत ही नहीं बड़बोलेपन की जुबान भी जब्त हो गई

Sun, 03 Oct 2021 05:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 03 Oct 2021 05:45 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने पश्चिमी बंगाल की भवानीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की हार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इसी तरह यूपी के चुनाव में भी उनकी सत्ता जब्त हो जाएगी।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav tweets on Bhawanipur bypoll in West bengal.
अखिलेश यादव व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 55 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल कर अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी बचा ली है। इस जीत पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा पर तंज किया है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कुछ चुनाव ऐसे होते है जिनमें सिर्फ जमानत ही जब्त नहीं होती, बड़बोलेपन की जुबान भी जब्त हो जाती है। यूपी का चुनाव भाजपा की ‘सत्ता जब्त’करेगा।
विज्ञापन




बता दें कि इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया था। लेकिन, भाजपा के सुवेंदु अधिकारी के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, इन चुनावों में बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने विशाल जीत हासिल की थी। ऐसे में बनर्जी मुख्यमंत्री तो बन गई थीं लेकिन इस पद पर बने रहने के लिए उन्हें पांच नवंबर तक विधानसभा पहुंचना जरूरी था। अब, इस चुनाव में जीत हासिल करने के साथ उन्होंने अपनी कुर्सी पर मंडरा रहे संकट को दूर कर दिया है। बता दें कि बनर्जी इससे पहले यहां से दो बार पहले भी चुनाव जीत चुकी हैं, लेकिन अंतर के हिसाब से यह सबसे बड़ी जीत है।


जीत दर्ज करने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि भवानीपुर में लगभग 46 फीसदी लोग गैर बंगाली हैं। इन सब ने मेरे लिए वोट किया। पश्चिम बंगाल के लोग भवानीपुर को देख रहे हैं, जिसने मुझे प्रेरित किया है।' बनर्जी ने जनता और चुनाव आयोग को धन्यवाद कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed