फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav tweets after Asad Ahmad encounter in Jhansi.

असद अहमद का एनकाउंटर: अखिलेश यादव ने ट्वीट कर योगी सरकार पर उठाए सवाल, मायावती की मांग- उच्चस्तरीय जांच हो

Thu, 13 Apr 2023 09:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 13 Apr 2023 09:22 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उमेश पाल और पुलिस के जवानों के हत्यारों का यही हश्र होना था। उन्होंने यूपी एसटीएफ को बधाई भी दी है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav tweets after Asad Ahmad encounter in Jhansi.
अखिलेश यादव व मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एनकाउंटर मामले में ट्वीट करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट किया कि झूठे एनकाउंटर करके भाजपा सरकार सच्चे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही है। भाजपाई न्यायालय में विश्वास ही नहीं करते हैं। आजके और हाल में विभिन्न स्थानों पर हुए एनकाउंटों की भी गहन जांच पड़ताल हो और दोषियों को छोड़ा न जाए। सही गलत के फैसलों का अधिकार सत्ता का नहीं होता है। भाजपा भाईचारे के खिलाफ है।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान में दिए गए जनता के अधिकारों को छीन रही है। संविधान के तमाम प्रावधानों को खत्म कर रही है। भाजपा निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में बेच रही है। जब सब कुछ निजी हाथों में चला जाएगा तो बाबा साहब डॉ0 भीमराव आंबेडकर द्वारा संविधान में दिए गए हक, सम्मान और आरक्षण कैसे मिलेगा? मंडल कमीशन के अनुसार नौकरियां कैसे मिलेंगी? जब तक भाजपा सरकार सत्ता में है, संविधान सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन


आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर जारी बयान में सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा शासन में देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। भाजपा सरकार में पिछड़ों, दलितों, गरीबों और अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय हो रहा है। सत्ता संरक्षित अपराधी गरीबों के साथ अन्याय और अत्याचार कर रहे है। पुलिस झूठे और फर्जी एनकाउन्टर कर रही है। किसी को भी न्याय नहीं मिल रहा है। इसी तरह उन्होंने सवाल किया कि अपने स्वजातीय अपराधियों पर मेहरबान मुख्यमंत्री बताएं कि बलिया में मारे गए हेमंत यादव के हत्यारों का एनकाउंटर कब होगा? आगरा में पुलिस द्वारा फर्जी एनकाउंटर में मारे गए आकाश गुर्जर के हत्यारों का कब होगा एनकाउंटर?
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में दमदारी से लड़ेंगे चुनाव
मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी का मजबूत संगठन है। समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में पूरी ताकत से विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। उन्होंने पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अपिर्त की। पार्टी नेताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित किया। साथ ही विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।



उधर, उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों असद और गुलाम के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने पर बसपा प्रमुख मायावती ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। मायावती ने ट्वीट कर कहा कि प्रयागराज के अतीक अहमद के बेटे व एक अन्य की पुलिस मुठभेड़ में हुई हत्या पर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों को लगता है कि विकास दुबे कांड के दोहराए जाने की आशंका सच साबित हुई है। घटना की सच्चाई जनता के सामने आ सके, इसके लिए उच्च स्तरीय जांच जरूरी है। 

उधर, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उमेश पाल और पुलिस के जवानों के हत्यारों का यही हश्र होना था। उन्होंने यूपी एसटीएफ को बधाई भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed