फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Political News in hindi Akhilesh Yadav Reveals the Meaning of PDA and Appeals to Join the Movement

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने बताया क्या है 'पीडीए', दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इससे जुड़ने की अपील की

Wed, 21 Jun 2023 02:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 21 Jun 2023 02:00 PM IST
सार

Akhilesh Yadav Tweet: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट कर लोगों को पीडीए का मतलब बताया और सभी से इससे जुड़ने की अपील की है।

विज्ञापन
UP Political News in hindi Akhilesh Yadav Reveals the Meaning of PDA and Appeals to Join the Movement
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Akhilesh Yadav PDA Formula: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि PDA मूल रूप से ‘पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक’ के शोषण, उत्पीड़न व उपेक्षा के खिलाफ उठती हुई चेतना व समान अनुभूति से जन्मी उस एकता का नाम है, जिसमें हर वर्ग के वे सब लोग शामिल हैं।

विज्ञापन


उन्होंने लोगों से भी इस मुहिम से जुड़ने की अपील की है। कहा कि जो मानवता के आधार पर इस तरह की नाइंसाफी के खिलाफ हैं। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सब इससे जुड़ें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योग दिवस पर दिया सामाजिक सद्भाव का संदेश, मदरसों में भी हुए योगासन, देखें स्पेशल तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मौसम अपडेट: लू भरे दिन बीते... सुबह से ही होती रही राहत की बारिश, दो दिन में यूपी पहुंच सकता है मानसून


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि PDA मूल रूप से ‘पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक’ के शोषण, उत्पीड़न व उपेक्षा के खिलाफ उठती हुई चेतना व समान अनुभूति से जन्मी उस एकता का नाम है, जिसमें हर वर्ग के वे सब लोग शामिल हैं, जो मानवता के आधार पर इस तरह की नाइंसाफी के खिलाफ हैं। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सब इससे जुड़ें!


सपा अध्यक्ष ने बीते दिनों एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को पीडीए हराएगा। उन्होंने कहा था कि जिस तरह 2014 में भाजपा का आगमन हुआ था ठीक वैसे ही 2024 में भाजपा की विदाई हो जाएगी।

अखिलेश यादव ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ट्वीट कर लोगों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ! योग तन, मन और आत्मा के एकात्म का वो योग है, जो स्वयं को स्वयं से जोड़ता है और व्यक्तित्व का विकास करके अन्य से भी जुड़ने की प्रेरणा देता है।
 

योग दिवस पर लाखों लोगों ने लखनऊ के पार्कों व स्कूलों में योगासन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed