फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश बोले, साइकिल चलती जाएगी... आगे बढ़ती जाएगी

Mon, 16 Jan 2017 11:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 16 Jan 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav tweet on election commission.
मुलायम से मिलते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

चुनाव आयोग द्वारा सपा के सिंबल साइकिल व पार्टी पर निर्णय दिए जाने पर सीएम अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि साइकिल चलती जाएगी...आगे बढ़ती जाएगी...। आयोग का फैसला आने के बाद वह लखनऊ के पांच विक्रमादित्य मार्ग ‌स्थित मुलायम सिंह यादव से मिलने उनके आवास पहुंचे। चुनाव आयोग के फैसले से अखिलेश समर्थक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। (मुलायम से मिलते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव)

Trending Videos
akhilesh yadav tweet on election commission.

आयोग के इस फैसले के बाद अब अखिलेश यादव ही पार्टी ही पार्टी के लीडर हैं। फैसले के बाद सपा समर्थकों का कहना है कि मुलायम को आगे करके ही यूपी का चुनाव लड़ा जाएगा। चुनाव आयोग ने अपने फैसले में कहा था कि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाला गुट ही असली समाजवादी पार्टी है और साइकिल चुनाव चिंह पर उनका हक है।

akhilesh yadav tweet on election commission.

‌फैसले के बाद अखिलेश गुट के रामगोपाल यादव ने कहा कि अब मुझे उम्मीद है कि यूपी में महागठबंधन होगा, लेकिन इसका फैसला अखिलेश यादव ही करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
akhilesh yadav tweet on election commission.

गौरतलब है कि एक जनवरी को बुलाए गए सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुलायम को संरक्षक घोषित किया गया था, जिसके बाद मुलायम ने संसदीय बोर्ड की तरफ से पत्र जारी कर अधिवेशन को अवैध घोषित कर दिया था।

विज्ञापन
akhilesh yadav tweet on election commission.

इस फैसले के बाद अब टिकट बंटवारे पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ही होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed