{"_id":"5b40f21c4f1c1b9d468b52ba","slug":"akhilesh-yadav-to-state-election-preparation-after-coming-from-foreign","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से लौटते ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएंगे अखिलेश, ये है पूरा प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से लौटते ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएंगे अखिलेश, ये है पूरा प्लान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विदेश से लौटते ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे। वह बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। कन्नौज के कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करके वह इसकी शुरुआत कर चुके हैं। अगले चरण में मैनपुरी व फिरोजाबाद के कार्यकर्ताओं को लखनऊ बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
अखिलेश एक पखवाड़े से विदेश में हैं। वह 9 या 10 मई को राजधानी लौटेंगे। इसके तुरंत बाद लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएंगे। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का कहना है कि सपा में लोकसभा चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। संगठन को मजबूती देने के लिए बूथ स्तर पर समीक्षा का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
गठबंधन की कवायद होगी तेज
अखिलेश यादव के विदेश जाने के बाद से विपक्षी दलों के गठबंधन की मुहिम आगे नहीं बढ़ी है। सपा नेताओं का कहना है कि अखिलेश के लौटने के बाद गठबंधन की कवायद तेज होगी। सपा-बसपा के बीच गठबंधन के स्वरूप और सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू होगी।
विज्ञापन