{"_id":"5ae5dc014f1c1b3b0b8b71c5","slug":"akhilesh-yadav-to-give-laptops-to-toppers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव की घोषणा, हाईस्कूल व इंटर की मेरिट लिस्ट के 11-11 छात्र-छात्राओं को देंगे लैपटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव की घोषणा, हाईस्कूल व इंटर की मेरिट लिस्ट के 11-11 छात्र-छात्राओं को देंगे लैपटॉप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 30 Apr 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी बोर्ड के सभी छात्र-छात्राओं को सफलता की बधाई दी और हाईस्कूल व इंटर की मेरिट लिस्ट के सर्वप्रथम 11-11 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देने का वादा किया।
विज्ञापन
आपको बता दें कि सपा सरकार में यूपी बोर्ड में सफलता पाने वाले अभ्यर्थियों को वो पहले भी सम्मानित करते रहे हैं।
वहीं, वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी और परीक्षा परिणाम पर संतुष्टि जताई।
यूपी बोर्ड में उत्तीर्ण हुए सभी छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को बहुत-बहुत बधाई! हाईस्कूल और इंटर दोनों परीक्षाओं में मेरिट लिस्ट में जो सर्वप्रथम 11-11 छात्र-छात्राएं आये हैं, हम उन्हें अपनी तरफ़ से लैपटॉप देकर उनका उत्साहवर्धन करेंगे। pic.twitter.com/8SFi78cdot
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 29, 2018विज्ञापन
विज्ञापन