फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav to be the next chief minister of uttar pradesh says mulayam.

मुलायम का बड़ा बयान- सपा नहीं टूटेगी, अखिलेश होंगे अगले मुख्यमंत्री

Tue, 10 Jan 2017 03:24 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 10 Jan 2017 03:24 AM IST
विज्ञापन
 Akhilesh yadav to be the next chief minister of uttar pradesh says mulayam.
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala

सपा में चल रहे पारिवारिक घमासान के बीच पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया और चुनाव बाद अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की बात कही।

विज्ञापन


लखनऊ में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सपा के टूटने का सवाल ही नहीं हैं। पार्टी में एकता बनाए रखने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि चुनाव बाद अखिलेश यादव ही यूपी के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उनके इस बयान को पार्टी में मची कलह पर सुलह का संकेत माना जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि बहुत जल्द ही वह पूरे यूपी में प्रचार करना शुरू कर देंगे।

रामगोपाल पर लगाया अखिलेश को बहकाने का आरोप

 Akhilesh yadav to be the next chief minister of uttar pradesh says mulayam.
रामगोपाल यादव - फोटो : amar ujala

सोमवार को ही चुनाव आयोग में अपना पक्ष रखकर लौटे मुलायम ने रामगोपाल यादव पर अखिलेश को बहकाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि केवल एक ही आदमी की वजह से पार्टी में विवाद है। उसी ने हमारे बेटे को बहका दिया। उन्होंने कहा क‌ि उम्मीद है सब जल्द ठीक हो जाएगा। मुलायम स‌िंह के इस बयान के बारे में रामगोपाल का कहना है क‌ि नेताजी के बयान पर मैं कोई कमेंट नहीं करूंगा।

गौरतलब है कि  चुनाव आयोग ने आज मुलायम स‌िंह को मिलने के लिए 12.45 का वक्त द‌िया था। मुलायम श‌िवपाल के साथ 12.30 पर पहुंचे। उनके साथ अमर स‌िंह भी मौजूद रहे।

खबर है क‌ि चुनाव आयोग दफ्तर में रामगोपाल गुट ने मुलायम को दस्तावेज देने की कोशिश की लेकिन उन्होंने लेने से इंकार कर‌ दिया। चुनाव आयोग के सामने अपनी बात रखकर करीब 40 म‌िनट बाद मुलायम स‌िंह न‌िकल गए। उनके साथ श‌िवपाल और अमर स‌िंह भी थे।

अखिलेश मुख्यमंत्री और मैं पार्टी का अध्यक्ष

 Akhilesh yadav to be the next chief minister of uttar pradesh says mulayam.

मुलायम ने रविवार शाम दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए 1 जनवरी को 2017 को बुलाए गए राष्ट्रीय अधिवेशन को असंवैधानिक बताते हुए कहा था कि मैं पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री हैं और शिवपाल प्रदेश अध्यक्ष हैं।

उन्होंने कहा था कि रामगोपाल को पहले ही पार्टी से छह साल के लिए निकाला जा चुका है। इसलिए उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाने का कोई हक नहीं।

मुलायम के अखिलेश को फिर से मुख्यमंत्री बनाए जाने के बयान से मामले में नया मोड़ आ गया है। मुलायम-अखिलेश से मंगलवार को मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed