फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav tested corona positive.

कोरोना : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पॉजिटिव, खुद को आइसोलेट किया, ट्वीट कर दी जानकारी

Wed, 14 Apr 2021 11:12 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 14 Apr 2021 11:12 AM IST
सार

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है व घर पर ही उपचार शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Akhilesh yadav tested corona positive.
कोरोना जांच के लिए सैंपल देते अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया कि अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है व घर पर ही उपचार शुरू हो गया है।

पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जांच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है।
विज्ञापन

 
बता दें कि अखिलेश यादव को पिछले कई दिनों से हल्का बुखार था जिसके बाद उन्होंने सैंपल दिया था और आज यानी बुधवार को आई उनकी रिपोर्ट में उन्हें कोरोना पॉजिटिव करार दिया गया है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मी द्वारा सैंपल लेने की तस्वीर ट्विटर पर डाली थी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा था।

उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि उत्तर प्रदेश में कोरोना से जो हाहाकार मचा है उसके लिए भाजपा सरकार को जवाब देना होगा कि उसने कोरोना पर नियंत्रण पाने का झूठा ढिंढोरा क्यों पीटा?

टीका, टेस्ट, डॉक्टर, बेड, एंबुलेंस की कमी; टेस्ट रिपोर्ट में देरी व दवाई की कालाबाज़ारी पर भाजपा सरकार चुप क्यों है? उन्होंने पूछा कि स्टार प्रचारक कहां हैं? हालांकि, शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कई करीबी अधिकारी भी कोरोना संक्रमित हो गए जिसके बाद सीएम योगी ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया था।

तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण ने 18 हजार का आंकड़ा पार कर लिया

बता दें कि उत्तर प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण ने 18 हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। मंगलवार को रिकॉर्ड 18021 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, 85 मरीजों की मौत भी हुई है। तेजी से फैलते संक्रमण ने सीएम कार्यालय को भी चपेट में ले लिया है।

मुख्यमंत्री के करीबी अफसरों अपर मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल, विशेष सचिव अमित कुमार सिंह, ओएसडी अभिषेक कौशिक के अलावा एक निजी सचिव व एक निजी सहायक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। अब वे सभी काम वर्चुअली कर रहे हैं।

संक्रमण के मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच जाने से शासन में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री के साथ रहने वाले तीन अफसरों के साथ निजी सचिव जयशंकर व निजी सहायक प्रताप के संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर उनके सरकारी आवास तक सतर्कता बरती जा रही है। शासन व सरकार में बेहद अहम जिम्मेदारी निभाने वाले कई अन्य अफसर भी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed