फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav taunts on Yogi government.

अखिलेश का योगी सरकार पर तंज, पूछा- ये अभी भी इलाहाबादी अमरूद है या 'प्रयागराजी अमरूद' हो गया

Sat, 23 Jan 2021 03:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 23 Jan 2021 03:08 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav taunts on Yogi government.
अखिलेश यादव एक ठेले से अमरूद खरीदते हुए। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जिलों के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने एक ठेले से अमरूद खरीदते हुए अपनी फोटो ट्वटिर पर पोस्ट की। उन्होंने सवाल करने के अंदाज में पूछा कि भाई अभी भी सबसे प्रसिद्ध अमरूद ‘इलाहाबादी अमरूद’ कहलाता है या उसका भी नाम बदलकर ‘प्रयागराजी अमरूद’ हो गया है?

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि अखिलेश यादव अक्सर इसी अंदाज में योगी सरकार पर तंज कसते रहते हैं। दरअसल, यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए माहौल बनने लगा है। सपा अध्यक्ष जिलों के दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने रामपुर और बरेली का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर में उन्होंने आजम खां की पत्नी व सपा विधायक डॉ. तजीन फात्मा से मुलाकात की। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद आजम खां और उनके परिवार के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हुए थे। कुर्की का आदेश जारी होने के बाद आजम खां ने अपनी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और पुत्र अब्दुल्ला आजम के साथ 26 फरवरी 2020 को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था


 इसके बाद तीनों को सीतापुर जेल भेज दिया गया था। सभी मामलों में जमानत मिलने के बाद डॉ. फात्मा पिछले माह जेल से बाहर आ गई थीं। अब तक सपा का कोई बड़ा नेता उनसे मिलने नहीं पहुंचा था। कांग्रेस और दूसरे दलों के नेताओं ने आजम खां के घर जाकर डॉ. फात्मा से मुलाकात की।  इस बीच एआईएमआईएम के सदर असदउद्दीन ओवैसी की आजम खां से मुलाकात करने की संभावना की खबर भी सियासी गलियारों में चलने लगी। इस बीच अखिलेश यादव ने रामपुर पहुंचकर डॉ. फात्मा से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed