फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav suspends hamirpur ssp

हमीरपुर में छात्रा के आत्मदाह के बाद भारी बवाल,एसएसपी सस्पेंड

Mon, 27 Jul 2015 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Mon, 27 Jul 2015 08:58 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav suspends hamirpur ssp

छेड़खानी से आहत छात्रा के शनिवार को आत्मदाह करने के बाद हमीरपुर में बवाल और पुलिस फायरिंग में युवक की मौत पर राज्य सरकार ने वहां के एसपी डीपी सिंह को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुलिस फायरिंग में युवक की मौत की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने को कहा है।

इस घटना में मृत लोगों के परिवारीजनों को पांच-पांच लाख रुपये की मदद की घोषणा की है। मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति अत्यंत गम्भीर है। इसलिए इस तरह की घटनाओं में जो भी दोषी हैं उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

एसओ निलंबित,मुख्य आरोपी गिरफ्तार

akhilesh yadav suspends hamirpur ssp

हमीरपुर डीएम संध्या तिवारी ने कहा कि उपद्रव कर रही भीड़ पर फायरिंग का आदेश एसडीएम प्रवीणा अग्रवाल ने दिया था। इसकी मजिस्ट्रेटी जांच एसडीएम सदर रामसुरेश वर्मा करेंगे। जांच 15 दिनों में पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

हमीरपुर बवाल के मामले में सस्पेंड किए गए एसपी ने इससे पहले बिवांर थानाध्यक्ष गिरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया था। प्रभारी आईजी जोन भगवान स्वरूप ने बताया कि छेड़खानी करने वाले मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं,बवाल करने वाले 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि 34 को नामजद कर 900 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

क्या है मामला

akhilesh yadav suspends hamirpur ssp

निवादा में 12वीं में पढ़ने वाली हमीरपुर के बिवांर की छात्रा स्वीकृति के साथ जितेंद्र यादव ने 25 जुलाई को छेड़छाड़ की। विरोध किया तो सरेराह लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर जितेंद्र भाग निकला।

इससे आहत छात्रा ने आत्मदाह कर लिया। इससे लोगों का आक्रोश फूटा तो पुलिस ने फायरिंग कर दी। इसमें एक शख्स रोहित पांडेय की मौत हो गई थी।

आत्मदाह करने वाली छात्रा के परिवारीजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी बेटी का शव उनसे जबरन छीनकर यमुना में फेंक दिया। यही नहीं,पुलिस पर गुप्त स्‍थान पर बंधक बनाने का भी आरोप लगाया।

उनका कहना है कि शनिवार रात जब वे छात्रा का शव सड़क पर रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे,तभी पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। शव छीनकर यमुना नदी में फेंक दिया।

वे गिड़गिड़ाते रहे पर पुलिस नहीं पसीजी। रविवार को जब केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पहुंची तो पुलिस ने छात्रा के परिवारीजनों को छोड़ दिया। मृत छात्रा के माता-पिता जब सामने आए तो पुलिस की यह असलियत उजागर हुई। पुलिस के इस रवैये से लोगों में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed