{"_id":"591ecfb24f1c1bd529f24a3c","slug":"akhilesh-yadav-spekas-against-bjp-government-in-vidhansabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश का योगी पर निशाना, बोले- नहीं पता था कि इतनी अच्छी झाड़ू लगा लेते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश का योगी पर निशाना, बोले- नहीं पता था कि इतनी अच्छी झाड़ू लगा लेते हैं
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 19 May 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सपा का पक्ष रखने अखिलेश यादव विधानसभा पहुंचे। उन्होंने भाजपा और योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने यूपी सरकार के एंटी रोमियो अभियान पर सवाल उठाए। कहा, दो दिन बाद सारे रोमियो कहां गए? अखिलेश ने कहा कि बेचारा रोमियो तो अच्छा इंसान था उसने किसी के लिए जान दे दी थी। सरकार बनते ही सब रोमियो के पीछे पड़ गए।
वहीं सीएम योगी के स्वच्छता अभियान पर भी निशाना साधा। उन्होंने आदित्यनाथ का नाम लिए बिना कहा कि मुझे नहीं पता था कि इतनी अच्छी झाड़ू लगाते हैं। देश की समस्या झाड़ू नहीं बल्कि कूड़ा है। अखिलेश ने कहा, दो दिन के बाद कहाँ गए रोमियो? झाड़ू सिर्फ एक दिन?
वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने किसानों की कर्जमाफी का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने भाजपा का घोषणा पत्र, प्रधानमंत्री की स्पीच और राज्यपाल का अभिभाषण दिखा कर पूछा कौन सा सही है।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि गोरक्षकों ने लोगों की जान ले ली। नार्थ ईस्ट में क्या होता है, गोवा में क्या हो रहा है... आप गाय
नही बचाना चाहते, आप ज़हर फैलाना चाहते हैं। आपको सिर्फ एक ही जानवर से प्यार है। उन्होंने कहा, आप हमारे साथ चलना गाय के साथ शेर भी दिख दूंगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में सरकार पिछड़ गई है। ये भी कहा कि आप रंग से डराना चाहते हो।