{"_id":"5a6c8ea64f1c1b89268b6b04","slug":"akhilesh-yadav-speaks-on-kasganj-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज हिंसा में 49 की गिरफ्तारी, पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने दिया ये बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज हिंसा में 49 की गिरफ्तारी, पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने दिया ये बयान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 27 Jan 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कासगंज में तिरंगा यात्रा को लेकर फैली हिंसा में अब तक 49 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
विज्ञापन
वहीं, मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बयान दिया है कि देश के गणतंत्र दिवस के दिन ऐसी घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है। कासगंज के लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। मामले में इसके दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन किसी के साथ अन्याय न हो।
विज्ञापन
आपको बता दें कि पश्चिमी यूपी के कासगंज इलाके में 26 जनवरी को निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के दौरान दो समुदाय के लोगों के बीच हिंसा हो गई थी जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई थी। इलाके में शनिवार सुबह भी हिंसा हुई। प्रदर्शनकारियों ने उत्पात मचाया और आगजनी की।
विज्ञापन
घटना पर सरकार के प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी पर तुरंत ही वहां फोर्स भेज दी गई। बाहरी इलाकों में शनिवार सुबह भी हिंसा की खबरें आई हैं लेकिन स्थिति नियंत्रण में हैं।