{"_id":"65f427594b6dd76255055c70","slug":"akhilesh-yadav-speaks-on-election-bonds-detail-in-lucknow-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्टोरल बॉन्ड : अखिलेश यादव बोले- महंगाई से जनता की जेब ढीली हो रही, भाजपा के खजाने भर रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्टोरल बॉन्ड : अखिलेश यादव बोले- महंगाई से जनता की जेब ढीली हो रही, भाजपा के खजाने भर रहे हैं
Fri, 15 Mar 2024 04:17 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:17 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इलेक्टोरल बॉन्ड द्वारा चंदा लेने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि महंगाई से आम जनता परेशान हो रही है ओर भाजपा अपने खजाने भर रही है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इलेक्शन बॉन्ड को लेकर चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी पर कहा कि जनता की महंगाई और भ्रष्टाचार से जेब ढीली हो रही है और इलेक्शन बॉन्ड से भाजपा के खजाने भर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने बोला था कि न खाऊंगा न खाने दूंगा लेकिन ये नहीं कहा था कि डकारुंगा नहीं।
उन्होंने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों की समस्याओं का समाधान तभी होगा जब केंद्र से भाजपा जैसी खाऊ पार्टी हटेगी। प्राइवेट कंपनियों का सारा लाभ भाजपा इलेक्टोरल बॉन्ड से ले रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि राजनीतिक दबाव के कारण ही व्यापारी मुनाफाखोरी के लिए दाम बढ़ाते हैं और जनता महंगाई से परेशान होती है। भाजपा के लोग कारोबारियों, ठेकेदारों और दुकानदारों से सबसे ज्यादा पैसा वसूलते हैं क्योंकि वो कहते हैं कि इलेक्टोरल बांड का पैसा तो पार्टी के खाते में चला जाता है।
उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार की भाजपाई गारंटी है। ये जनता के शोषण की भाजपाई गारंटी है। ये युवाओं के भविष्य को मारने की भाजपाई गारंटी है। इलेक्टोरल बांड अर्थव्यवस्था और बैंकिंग सिस्टम को भ्रष्ट बनाने की भाजपाई गारंटी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों की समस्याओं का समाधान तभी होगा जब केंद्र से भाजपा जैसी खाऊ पार्टी हटेगी। प्राइवेट कंपनियों का सारा लाभ भाजपा इलेक्टोरल बॉन्ड से ले रही है।
विज्ञापन
VIDEO | Here’s what Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) said during a press conference in Lucknow.
विज्ञापन विज्ञापन
“The kind of figures we are seeing shows that the BJP party is a ‘Khau’ party and when this party is removed (from power), then only we will get a solution for… pic.twitter.com/RYLkB92z0E— Press Trust of India (@PTI_News) March 15, 2024