फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav speaks on bharat band.

अखिलेश का तंज, भाजपा के लोग तो ये भी कह सकते हैं कि महंगाई से ही विकास होगा

Mon, 10 Sep 2018 01:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 10 Sep 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav speaks on bharat band.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डीजल- पेट्रोल की मूल्य वृद्धि और महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि महंगाई बढ़ती जा रही है और आज जब इस मुद्दे पर भारत बंद किया गया है तो भी उन्होंने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग तो ये भी कह सकते हैं कि महंगाई होगी तो ही विकास होगा।

विज्ञापन


अखिलेश यादव सोमवार को प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जन्मदिन पर उन्हें श्रद्घांजलि देने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये भाजपा के लोगों का अहंकार है कि जनता महंगाई से परेशान है और वो कह रहे हैं अगले 50 साल तक सत्ता में रहेंगे।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी लागू करके देश का विकास रोक दिया। जीएसटी लागू करके व्यापार को बर्बाद कर दिया। इससे बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो गए हैं। जो अगले 50 साल सत्ता में रहने की बात कर रहे हैं वो यूपी में हुए तीन उपचुनाव के नतीजों को याद रखें। जनता चुनाव की तारीखों का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


68500 सहायक शिक्षकों की भर्ती में धांधली पर अखिलेश ने कहा कि ये बहुत बेईमान सरकार है। जब सपा की सरकार थी तो ये आरोप लगाते थे। प्रधानमंत्री से आरोप लगवाया था। लेकिन अब तो अंकपत्र बदले जा रहे हैं। कापियां जलााई जा रही हैं। युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है। इनके पास तो तमाम जांच एजेंसियां हैं। जांच करवा लें। ये जनता के साथ खिलवाड़ क्यों कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed