फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav speaks about developments in UP.

अखिलेश बोले, 'मेट्रो में हम चलें या नहीं, एक्सप्रेस वे पर चलेंगे'

Mon, 17 Aug 2015 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 17 Aug 2015 08:59 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav speaks about developments in UP.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी सरकार लगातार सूबे की तरक्की की रफ्तार बढ़ाने वाले काम कर रही है। लखनऊ मेट्रो और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के बाद वाई-फाई की शुरुआत तीसरा बड़ा काम है।

विज्ञापन


इससे न सिर्फ बड़े पैमाने पर नौकरियां आएंगी बल्कि लोगों का जीवन-स्तर भी सुधरेगा। वाई-फाई की सुविधा दूसरे स्थानों पर भी शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि कूड़ा व ट्रैफिक शहरों की दो नई बड़ी समस्याएं हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हजरतगंज में गंजिंग कार्निवाल में वाई-फाई सुविधा के शुभारंभ के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेट्रो हो या एक्सप्रेस-वे या 4 जी सेवा, सभी से हजारों की संख्या में नौकरियां मिलेंगी। इसके पहले उनकी सरकार ने लैपटॉप बांटे। शहर से गांव तक ये लैपटॉप गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब वाई-फाई से लोग मुफ्त में लैपटॉप चलाएंगे। कार्यक्रम को मुख्य सचिव आलोक रंजन ने भी संबोधित किया।

विरोधियों पर ताना कसने से नहीं चूके

Akhilesh Yadav speaks about developments in UP.

मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग लैपटॉप को पहले झुनझुना कहते थे, वे अब बुजुर्गों को लैपटॉप दे रहे हैं।

उन्होंने पत्थरों के पार्क के बहाने एक बार फिर बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार पत्थरों की जगह हरे-भरे पार्क बनवा रही है।

मेट्रो में हम चलें या नहीं, एक्सप्रेस वे पर चलेंगे
मुख्यमंत्री मेट्रो की चर्चा करते-करते बोल गए कि हम मेट्रो में चल पाएंगे या नहीं लेकिन आप लोग चलेंगे। इस पर लोग चौंक गए।

हालांकि मुख्यमंत्री ने आगे जोड़ा कि वे एक्सप्रेस-वे पर जरूर चलेंगे क्योंकि यह उनके गांव को जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed