फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says we are ready to fight against Corona Virus with government.

सपा कार्यकर्ता अनाज, दवा वितरण में सरकार की मदद को तैयार : अखिलेश यादव

Thu, 02 Apr 2020 09:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 02 Apr 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav says we are ready to fight against Corona Virus with government.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना संकट के समय जनता से संयम बरतने की अपील करते हुए सरकार को जनता में विश्वास जगाने वाले कदम उठाने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर सरकार राजनीति से ऊपर उठकर निर्णय ले तो सपा कार्यकर्ता साइकिल के माध्यम से गांव-गांव तक खाद्य सामग्री व दवा के वितरण के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि राज्य सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि उसके पास अभी कितने दिनों के लिए खाद्य सामग्री का भंडारण है। गेहूं से आटा बनाने का काम तुरंत शुरू करना चाहिए। इससे खाद्य सामग्री की जमाखोरी व कालाबाजारी पर रोक लगेगी। इसी तरह जो बच्चे मिड-डे मील में पौष्टिक आहार पा रहे थे, उनके घरों तक इसे पहुंचाने की व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार को यह बताने में भी नहीं हिचकना चाहिए कि प्रदेश के हर जिले में कोरोना जांच की कितनी किट उपलब्ध है ? संक्रमण की आशंका को देखते हुए लोगों के लिए कितने आइसोलेशन वार्ड बने हैं ? मरीजों के इलाज के लिए कितने वेंटीलेटर उपलब्ध है?
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लोगों में डर कम होगा। डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ का जनता को सम्मान करना चाहिए। उन्हें अपना कार्य करने का अवसर मिलना चाहिए। स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सुरक्षा उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed