{"_id":"5c5fd126bdec224dce166a8c","slug":"akhilesh-yadav-says-up-government-is-responsible-for-deaths-after-consuming-illicit-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराब बनाने वालों को सरकार का समर्थन, मौतों के लिए वही जिम्मेदार: अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली शराब बनाने वालों को सरकार का समर्थन, मौतों के लिए वही जिम्मेदार: अखिलेश यादव
Sun, 10 Feb 2019 12:52 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर आरोप लगाया है कि जहरीली शराब बनाने वालों को सरकार का समर्थन मिल रहा है। विपक्ष इस मामले पर सरकार को लगातार सचेत कर रहा है लेकिन सरकार पर कुछ असर नहीं पड़ रहा है क्योंकि जहरीली शराब बनाने वालों को सरकार का समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार की शह के बिना ये सब सम्भव नहीं है। इस सरकार को अब मान लेना चाहिए कि राज्य चलाना उनके बस की बात नहीं है।
Akhilesh Yadav on deaths after consuming illicit liquor:Opposition has been notifying govt about such activities,but they didn’t wake up as govt is also involved in it.Truth is that without govt,such businesses can’t be carried out.Govt should accept that they can't run the state pic.twitter.com/6TueEYSxOi
— ANI UP (@ANINewsUP) February 10, 2019
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब से मौतें हुई हैं। दोनों ही जगह भाजपा की सरकार है।