फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav says UP government failed to control corona crisis and on law and order issue.

न कोरोना संकट निपटा, न ही अपराधियों पर लगाम लगा पा रही सरकार : अखिलेश यादव

Fri, 20 Nov 2020 08:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 20 Nov 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav says UP government failed to control corona crisis and on law and order issue.
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अब तक के कार्यकाल में कड़े बयान और कड़े कानून के नाम पर जनता को बहकाने का काम किया है। सरकार न तो कोरोना संकट निपट पा रही है और न ही अपराधियों पर लगाम लग रही है। अपराधियों से लोग दहशत में हैं। मुख्यमंत्री की दिव्य शक्तियां असर नहीं दिखा रही हैं।

विज्ञापन


अखिलेश ने शुक्रवार को पूछा कि कोई कानून सख्त या लचीला कैसे हो सकता है। कानून तो कानून है। उसे कैसे लागू किया जाता है, यह लागू करने वाले पर निर्भर करता है। केवल सख्त बयान से कोई कानूनी पहल असरदार नहीं हो सकती है। भाजपा सरकार रोज नए-नए कानून की आड़ लेकर अपनी नाकामी पर पर्दा डाल रही है।
विज्ञापन


उन्नाव के केसरी खेड़ा गांव में एनआरआई के बेटे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। फिरोजाबाद में एक युवक को गोली मारी गई तो बदायूं में ग्रामीण की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। बुलंदशहर में पुलिस के नकारापन से एक दुष्कर्म पीड़िता ने आत्महत्या कर ली और दूसरी युवती ने छेड़छाड़ से तंग आकर जहर खाकर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों की घटनाओं का किया जिक्र

उन्होंने कहा, लखनऊ में गुंडा टैक्स न देने पर प्लास्टिक व्यापारी को मजबूरी में फांसी लगानी पड़ गई। देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र में एक बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मचारी को दबंगों ने गोली मारकर 5.40 लाख रुपये लूट लिए। हर रोज होने वाली वारदातों पर शासन-प्रशासन का ध्यान शायद नहीं जाता है।

कहा, भाजपा राज में गरीब किसान, नौजवान की बात नहीं सुनी जाती है। बात सुनी जाती है बड़े-बड़े पूंजीपतियों की। प्रदेश में लोग बीमारी से कम अपराधियों की गोली से ज्यादा मर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed