फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says there is no law ad order in BJP rule.

UP: अखिलेश यादव बोले- पुलिस का आधुनिकीकरण बस दिखावा, भाजपा शासन में कानून का राज खत्म

Fri, 28 Jun 2024 12:11 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 28 Jun 2024 12:11 AM IST
सार

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी बेलगाम हैं। भाजपा कार्यकर्ता और नेता अराजकता पर उतारू हैं। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav says there is no law ad order in BJP rule.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में सात साल के भाजपा शासन में कानून राज जैसा कुछ भी नहीं रह गया है। मुख्यमंत्री पुलिस बल को आधुनिक बनाने का दावा भले पेश करें, लेकिन हकीकत में यह दिखावे से अधिक कुछ नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार के समय अत्याधुनिक पुलिस रिस्पांस सिस्टम को बदले की भावना से ध्वस्त कर दिया, उससे पुलिस बल को तकनीकी रूप से स्मार्ट, दक्ष एवं सक्षम बनाने की क्या उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी बेलगाम हैं। भाजपा कार्यकर्ता और नेता अराजकता पर उतारू हैं। पिछले दिनों बरेली में दो पक्षों के बीच खुलेआम गोलियां चलीं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा जनता से बदला लेने पर उतारू है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed