फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says punishment for criminals in Uttar Pradesh are based on castes.

UP: अखिलेश यादव का आरोप, यूपी में जाति देखकर अपराधियों को दी जा रही सजा या माफी

Mon, 16 Sep 2024 12:11 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 16 Sep 2024 12:11 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। सरकार को बताना चाहिए कि एंटी रोमियो स्क्वॉयड कहां लुप्त हो गया।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav says punishment for criminals in Uttar Pradesh are based on castes.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने यूपी को जंगलराज में बदल दिया है। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है। हर दिन बेटियों के साथ जघन्य अपराध हो रहे हैं। पुलिस जनता की सुरक्षा के बजाय उन्हें प्रताड़ित कर रही है। लोगों की जान ले रही है। झूठे मुकदमों में निर्दोषों को फंसाया जा रहा है। जाति देखकर अपराधियों को सजा या माफी दी जाती है।

विज्ञापन


अखिलेश ने रविवार को जारी बयान में कहा कि पुलिस असली अपराधियों के बजाय गरीब और निरीह लोगों का फर्जी एनकाउंटर कर रही है। हिरासत में ही पीट-पीटकर मार रही है। लखीमपुर खीरी के फरदान में पुलिस पिटाई से एक और दलित युवक की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पीडीए के साथ अन्याय और अत्याचार कर रही है। दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यक समाज के युवाओं के खिलाफ पुलिस का अत्याचार थम नहीं रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अयोध्या में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती का जो वीडियो सामने आया है, उससे प्रदेश में बढ़ रहे महिला उत्पीड़न और अत्याचार का मूल करण सामने आ गया है। सरकार बताए कि उसका एंटी रोमियो स्क्वायड कहां लुप्त हो गया है। पिछले दिनों हुई बरसात से कई दर्जन लोग बेमौत मारे गए। भाजपा सरकार कहीं भी जनता के प्रति जवाबदेह नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ हादसे पर जताया शोक
अखिलेश ने मेरठ में तीन मंजिला मकान गिरने से 10 लोगों की मौत पर शोक जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। साथ ही सरकार से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की।


यूपी में सरकार है या सेवानिवृत्त हो गई
अखिलेश ने एक्स के जरिये कहा कि अयोध्या में किसानों को हिरासत और अरबपतियों की राहत दी जा रही है। तंज किया कि यूपी में सरकार है या सेवानिवृत्त हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed