फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says loot and corruption on high rate in Uttar Pradesh.

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव बोले, यूपी में कहीं नौकरी के बहाने तो कहीं खुलेआम राह चलते हो रही लूट

Thu, 22 Jun 2023 01:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 22 Jun 2023 01:03 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में लूट और भ्रष्टाचार चरम पर है। कहीं नौकरी के नाम पर लूट हो रही है तो कहीं खुलेआम राह चलते लूट हो रही है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav says loot and corruption on high rate in Uttar Pradesh.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में लूट और भ्रष्टाचार चरम पर है। सत्ता संरक्षण में कहीं नौकरी के बहाने तो कहीं खुलेआम राह चलते लूट की जा रही है। सरकारी विभागों में नौकरियां दिलाने के नाम पर आए दिन ठगी होती है।

विज्ञापन


अखिलेश की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सिंचाई विभाग में संविदा पर 20 सहायक अभियंता, 26 अवर अभियंता और 39 कम्प्यूटर ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र जारी कर ठगा गया। सचिवालय में तो कई बार ठगों की कारस्तानी पकड़ी गई है। इनके तार मंत्री से लेकर आला अफसरों तक जुड़े होने की जांच चल रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विकास सिंह को एनआईए ने दबोचा : लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शूटरों को संरक्षण देने व आपराधिक साजिश रचने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लॉरेंस के करीबी विकास का अंडरवर्ल्ड में रुतबा... राजनीति में भी जमाए पैर, मूसावाला हत्याकांड से है कनेक्शन

होमगार्ड विभाग में भी कई घपले सामने आए हैं। कभी फर्जी नियुक्ति के केस पकड़े गए तो फर्जी ड्यूटी लगाने के भी मामले सुर्खियों में आए हैं। राजधानी में आए दिन चेन स्नैचिंग और मोबाइल छीनने की घटनाएं होती है। अखिलेश ने सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में ठगी और भ्रष्टाचार के बढ़ते मामले बिना सत्ता संरक्षण के तो नहीं हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed