फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says increasing fast track court is not enough to give safety to women.

अखिलेश यादव बोले, पुलिस दिन में बच्चियों की सुरक्षा नहीं कर सकती, वह रात में क्या बचाएगी

Wed, 11 Dec 2019 12:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 11 Dec 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav says increasing fast track court is not enough to give safety to women.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट की संख्या बढ़ाने, रात में महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए पुलिस फोर्स की व्यवस्था करने से कुछ नहीं होगा।

विज्ञापन


ये घोषणाएं महिलाओं को पूरी तरह सुरक्षा मिलने की गारंटी नहीं हैं। जो पुलिस दिन में बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकती, वह रात में क्या करेगी? मुख्यमंत्री की सारी घोषणाएं ढाक के तीन पात साबित हो रही हैं।
विज्ञापन


विदेशों तक में प्रदेश की बदनामी
अखिलेश ने आरोप लगाया है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार तो विभाजनकारी नीतियां बनाने में ही लगी रहती है। कानून-व्यवस्था लगातार खराब होती जा रही है। बहू-बेटियों की जिंदगी असुरक्षित बनी हुई है। इससे देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों तक में प्रदेश की बदनामी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म की घटनाएं न थमना चिंताजनक

सपा मुखिया ने कहा कि सबसे चिंताजनक यह है कि दुष्कर्म की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। बदायूं में एक किशोरी से दुष्कर्म हुआ। अंबेडकरनगर में एक ऑटो चालक ने महिला से रेप किया। मैनपुरी के करहल में एक छात्रा के अपहरण की कोशिश हुई।

हरदोई में जिंदा जलाकर मार देने की धमकी से आतंकित दो सगी बहनों ने स्कूली पढ़ाई छोड़ दी। हरदोई में ही दो आरोपितों को पुलिस ने थाने से छोड़ दिया तो छूटते ही उन्होंने पीड़िता के घर में आग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed