फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says I did not raise any question on scients over vaccine issue.

अखिलेश यादव की सफाई बोले, हमने वैक्सीन को लेकर वैज्ञानिकों पर नहीं उठाए सवाल

Mon, 04 Jan 2021 11:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 04 Jan 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav says I did not raise any question on scients over vaccine issue.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इवेंट मैनेजमेंट करती है और दिखावटी काम करती है। हमने कोरोना वैक्सीन को लेकर विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों पर कोई सवाल नहीं उठाए थे।
विज्ञापन


सवाल भाजपा के फैसलों पर है। भाजपा सरकार ने अभी तक जो भी फैसले किए हैं, उससे जनता को नुकसान हुआ है। जनता को भाजपा सरकार पर भरोसा नहीं है। सरकार से हमारा सवाल है कि गरीबों को वैक्सीन कब मिलेगी। उन्होंने पूछा कि एक साल में, दो साल में या तीन साल में...। उन्होंने पूछा कि वैक्सीन गरीबों को मुफ्त मिलेगी या नहीं?
विज्ञापन


सपा प्रदेश मुख्यालय पर समाजवादी व्यापार सभा की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वाट्स एप से लेकर अखबारों और अन्य स्थानों पर कोरोना वैक्सीन को लेकर जो खबरें चल रही हैं उस पर सरकार को बयान देना चाहिए। सच्चाई सामने आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि हिंदी व्यापार सभा के साथियों ने लॉकडाउन के समय जो व्यापारियों को नुकसान हुआ है उस पर सवाल उठाए हैं। सरकार ने व्यापापरियों की कोई मदद नहीं की। बैंकों ने भी सहयोग नहीं किया। कारखाने और प्रतिष्ठान बंद रहे फिर भी उन्हें बिजली का बिल देना पड़ रहा है। व्यापारियों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा लूट और हत्या की घटनाएं व्यापारियों के साथ हुई हैं। कोई कार्रवाई नहीं हुई। सपा सरकार बनने पर व्यापारियों का डाटा बनाएंगे उन्हें डायल हंड्रेड से जोड़ा जाएगा और व्यापारियों की सुरक्षा दी जाएगी।

भाजपा ने श्मशान घाट में भी कर दिया भ्रष्टाचार : अखिलेश

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा श्मशान घाट की बहुत बात करती थी लेकिन उसने यहां भी भ्रष्टाचार कर दिया। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार कर पूरी छत बालू की बनवा दी थी परिणामस्वरूप मुरादनगर में श्मशान घाट में छत गिरने से 24 लोगों की मौत हो गई। इन मौतों के लिए भाजपा सरकार सीधे जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि दो लाख की मदद क्या होती है, सरकार को प्रत्येक मृतक आश्रित को 50 लाख रुपये देने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed